Home राष्ट्रीय किसानों के दिल्ली कूच से पहले पंजाब-हरियाणा बॉर्डर सील

किसानों के दिल्ली कूच से पहले पंजाब-हरियाणा बॉर्डर सील

by Rashmi Rani
0 comment
किसानों के दिल्ली कूच से पहले पंजाब हरियाणा बॉर्डर सील, किसानों के मार्च को लेकर पुलिस का एक्शन

किसानों के मार्च को लेकर पुलिस का एक्शन

13 फरवरी को किसानों के ‘दिल्ली चलो’ अभियान से पहले पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिए हैं। हरियाणा पुलिस के अधिकारियों ने अंबाला के पास शंभू में पंजाब के साथ लगे बॉर्डर को सील कर दिया है। दिल्ली कूच की मुहिम को रोकने के लिए जींद और फतेहाबाद जिलों के बॉर्डर्स पर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।

इंटरनेट सेवाओं पर रोक

किसानों के मार्च को देखते हुए हरियाणा सरकार ने सात जिलों- अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में 11 से लेकर 13 फरवरी तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं और एक साथ कई एसएमएस भेजने वाली सेवाओं को बंद कर दिया है।

किसान करेंगे दिल्ली कूच

संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा ने 13 फरवरी को 200 से ज्यादा किसान संघों के साथ ‘दिल्ली चलो’ की घोषणा की थी। किसान फसलों के लिए एमएसपी की गारंटी को लेकर कानून बनाने सहित कई मांगे सरकार से मनवाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं।

बॉर्डर्स पर विशेष इंतजाम

किसानों के दिल्ली कूच करने को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। पुलिस के एक अधिकारी का कहना है कि जींद में हरियाणा-पंजाब बॉर्डर के पास दो सड़कों को गाड़ियों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। साथ ही दो और सड़कों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। फतेहाबाद जिले में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए जाखल सड़क पर कील वाली पट्टियां भी लगा दी हैं।

ये भी पढ़ें – भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल  ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?