Home अंतरराष्ट्रीय पाकिस्तान के आम चुनाव में इमरान खान का दबदबा कायम

पाकिस्तान के आम चुनाव में इमरान खान का दबदबा कायम

by Rashmi Rani 11 February 2024, 4:36 PM IST (Updated 1 November 2025, 1:07 PM IST)
11 February 2024, 4:36 PM IST (Updated 1 November 2025, 1:07 PM IST)
इमरान खान को लगा झटका, पीटीआई के 3 नेता विपक्षी दल में हुए शामिल

11 Feb 2024

निर्दलीय उम्मीदवारों ने 101 सीटें जीतीं

पाकिस्तान में इलेक्शन कमीशन ने आम चुनाव का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिसमें जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों ने 101 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, तीन बार के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पीएमएल-एन 75 सीटें जीतीं है। जिसके बाद पीएमएल-एन तकनीकी रूप से संसद में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। हालांकि पाकिस्तान में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 133 सीटों की जरूरत है।

PPP को मिलीं 54 सीट

वहीं, बिलावल जरदारी भुट्टो की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी को 54 सीटें मिलीं हैं। जबकि पार्टीशन के दौरान भारत से आए उर्दू भाषी लोगों की एमक्यूएम-पी को 17 सीट मिलीं हैं। बाकी बची 12 सीटों पर दूसरे छोटे दलों ने जीत हासिल की है। बता दें कि पाकिस्तान निर्वाचन आयोग ने 265 सीटों में से 264 सीटों के नतीजे जारी कर दिए हैं।

नतीजों में देरी पर विरोध-प्रदर्शन

8 फरवरी को हुए चुनाव के नतीजों की घोषणा में देरी को लेकर कई दलों ने पाकिस्तान में हंगामा और विरोध-प्रदर्शन किया तो वहीं पंजाब के खुशाब में एनए-88 सीट का परिणाम ईसीपी ने धोखाधड़ी की शिकायतों के बीच रोक दिया था। जिसके बाद पीड़ितों की शिकायतों को खत्म करने के बाद इस सीट पर रिजल्ट जारी किया गया।

ये भी पढ़ें – भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल  ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?