Raghav Chadha Joins BJP : राघव चड्ढा समेत सात राज्यसभा सदस्यों ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है. इसके बाद राघव चड्ढा समेत तीन सांसद बीजेपी मुख्यालय पहुंचे और नितिन नवीन से मुलाकात की.
Raghav Chadha Joins BJP : राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने समेत 7 नेताओं ने आम आदमी पार्टी (AAP) से इस्तीफे देने का ऐलान कर दिया है. इसके बाद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मुख्यालय पहुंचे और BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की. इस दौरान नितिन नवीन ने सभी सदस्यों को मिठाई खिलाई और गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया. इस्तीफा देने के बाद राघव चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने आदर्शों और बुनियादी मूल्यों से भटक गई है. उन्होंने यह भी कहा कि मैं अब पार्टी से दूर जा रहा हूं और जनता के कार्यों को सफल बनाने के लिए आगे बढ़ रहा हूं.
बीजेपी में किया विलय
उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि आज भारत के संविधान के प्रावधानों का प्रयोग करते हुए, राज्यसभा में AAP के दो-तिहाई से अधिक सांसदों ने BJP में विलय कर लिया है. 7 सांसदों ने इस दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसे राज्यसभा के माननीय सभापति को सौंपा गया. उन्होंने आगे कहा कि मैंने, दो अन्य सांसदों के साथ मिलकर, हस्ताक्षरित दस्तावेज़ स्वयं सौंपे. इसके अलावा राघव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से AAP पर तंज कसते हुए गलत पार्टी में सही आदमी बताया. उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के भीतर पर लगातार घुटन महसूस कर रहे थे और AAP का मौजूदा ढांचा मूलभूत सिद्धांतों से भी काफी दूर हो गया था.
इन सांसदों ने किया साइन
राघव चड्ढा ने कहा कि हमारे साथ करीब दो-तिहाई बहुमत साथ में है और उन्होंने साइन भी कर दिया है. वहीं, जिन साथ सांसदों ने साइन किया है उनमें राघव चड्ढा के साथ हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, राजेंद्र गुप्ता, संदीप पाठक, विक्रमजीत साहनी और अशोक मित्तल शामिल होंगे.
आपको बताते चलें कि राज्यसभा में AAP के पास राज्यसभा में से 10 सांसद हैं. इनमें से 7 पंजाब और 3 दिल्ली से हैं. अब सात सदस्यों की तरफ से इस्तीफा देने के बाद राज्यसभा में तीन सांसदों का समर्थन प्राप्त है. इनमें संजय सिंह (दिल्ली), एनडी गुप्ता (दिल्ली) और बलबीर सिंह सिच्चेवाल (पंजाब) से हैं. बता दें कि राघव ने कहा कि हम राज्यसभा में AAP के 2/3 सदस्य भारत के संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को बीजेपी में शामिल कर लेंगे.
यह भी पढ़ें- बलतेज पन्नू का सनसनीखेज दावाः राघव चड्ढा को ‘टूल’ बना कर AAP को तोड़ने की कोशिश
News Source: PTI
