Home मनोरंजन 5 दिनों में यामी गौतम की Article 370 ने कमा डाले इतने करोड़

5 दिनों में यामी गौतम की Article 370 ने कमा डाले इतने करोड़

by Preeti Pal
0 comment
5 दिनों में यामी गौतम की Article 370 ने कमा डाले इतने करोड़, Article 370 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा

28 February 2024

Article 370 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा

यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ इन दिनों काफी चर्चा में है। ये फिल्म पिछले हफ्ते यानी 23 फरवरी को ही सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है। यामी के अलावा प्रियमणि, किरण करमरकर और अरुण गोविल भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं। ‘आर्टिकल 370’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। जबरदस्त ओपनिंग के बाद फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 36 करोड़ रुपये तक हो चुका है।

भारत में कमाई

आर्टिकल 370 की कहानी जम्मू और कश्मीर में धारा 370 हटाने के साथ-साथ आतंकवाद के इर्द-गिर्द घूमती है। यामी गौतम फिल्म में एक इंटेलिजेंस ऑफिसर की भूमिका में हैं। उनके काम को लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं। वहीं, भारत में ‘आर्टिकल 370’ ने 29 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। खैर, अगर इसी रफ्तार से ये फिल्म सिनेमाघरों में कमाई करती रही तो जल्द ही 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर ही लेगी।

‘उरी’ में भी थीं यामी

यामी गौतम के पति आदित्य धर ने ही ‘आर्टिकल 370’ को प्रोड्यूस किया है। इससे पहले आदित्य विक्की कौशल की फिल्म ‘उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक’ को डायरेक्ट कर चुके हैं। इस फिल्म में भी यामी गौतम नज़र आई थीं। ये फिल्म साल 2019 में रिलीज़ हुई थी जिसे दर्शकों ने बेपनाह प्यार दिया था।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?