Home मनोरंजन 2024 में बॉक्स ऑफिस पर होगा अजय देवगन का कब्जा

2024 में बॉक्स ऑफिस पर होगा अजय देवगन का कब्जा

इस साल रिलीज़ होंगी अजय की ये बड़ी फिल्में

by Preeti Pal
0 comment
2024 में बॉक्स ऑफिस पर होगा अजय देवगन का कब्जा

01 March 2024

बॉलीवुड स्टार अजय देवगन इस साल दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाले हैं। वहीं, फैंस भी उनकी फिल्मों की रिलीज़ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वैसे तो इन दिनों अजय देवगन अपनी अपकमिंग मूवी ‘शैतान’ को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन साल 2024 में अजय की कई और फिल्में भी रिलीज़ होने वाली हैं जो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती हैं। ऐसे में 2024 अजय के नाम रहने वाला हैं। जानते हैं उन फिल्मों के बारे में…

शैतान

अजय देवगन की फिल्म ‘शैतान’ इसी महीने की 8 तारीख को रिलीज़ होने वाली है। आर. माधवन फिल्म में विलेन की भूमिका में हैं। ट्र्रेलर देखने के बाद फिल्म को लेकर लोगों में क्रेज बढ़ गया है।

सिंघम 3

डायरेक्टर रोहित शेट्टी की हिट फ्रेंचाइजी ‘सिंघम’ का तीसरा पार्ट भी इसी साल रिलीज़ होगा। अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम 3’ में रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, अर्जुन कपूर भी दिखाई देंगे।

मैदान

अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ का लोग लंबे समय से इंतज़ार कर रहे हैं। फाइनली ये फिल्म इसी साल ईद के मौके पर रिलीज़ हो रही है। फिल्म के डायरेक्टर हैं अमित रविन्‍द्रनाथ शर्मा। कहानी भारतीय फुटबॉल के गोल्‍डन इरा को दिखाएगी जो 1952 से 1962 तक रहा। अजय के अलावा फिल्म में कीर्ती सुरेश अहम भूमिका में नज़र आएंगी।

रेड 2

अजय देवगन की फिल्म ‘रेड’ साल 2018 में रिलीज़ हुई थी जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। अब एक्टर इसी फिल्म का सीक्वल ‘रेड 2’ लेकर आ रहे हैं। ये फिल्म 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

ये भी पढ़ें – भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल  ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?