Home मनोरंजन जामनगर में सोनम कपूर ने दिखाया दिलकश अंदाज

जामनगर में सोनम कपूर ने दिखाया दिलकश अंदाज

सोनम कपूर को देखकर आप भी करेंगे तारीफ

by Preeti Pal
0 comment
sonam

04 March 2024

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग बैश से बॉलीवुड एक्ट्रेसेस का लुक काफी वायरल हो रहा है। करीना कपूर खान से लेकर कियारा आडवाणी तक इस मौके पर बेस्ट दिखीं। वहीं, अब जामनगर में हुए इस जश्न से सोनम कपूर का लुक सामने आया है। सोनम ने खुद ही इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। व्हाइट लहंगे में एक्ट्रेस को देखकर आप भी अपनी नज़र उनसे हटा नहीं पाएंगे।

सोनम का लुक

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने व्हाइट कलर का खूबसूरत लहंगा पहना था। डायमंड जूलरी और मिनिमल मेकअप के साथ एक्ट्रेस ने अपने क्लासी लुक को पूरा किया। फुल स्लीव ब्लाउज और मैचिंग दुपट्टे को सोनम ने रॉयल तरीके से कैरी किया था। खुले बालों ने एक्ट्रेस के लुक में चार चांद लगाने का काम किया।

शेयर की तस्वीरें

सोनम कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से कई तस्वीरें शेयर की हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उनके इस रॉयल अवतार पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन के पहले दिन सोनम ने ब्लैक कलर का गाउन पहना था। उसमें भी एक्ट्रेस बहुत अच्छी लग रही थीं। आपको बता दें कि सोनम के ऑफ-शोल्डर गाउन को उनकी बहन रिया चक्रवर्ती ने इस खास मौके के लिए तैयार किया था।

यह भी पढ़ें : भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताज़ातरीन खबरें

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?