Home Latest News & Updates Stock Market की धीमी शुरुआत! FII की खरीदारी और महंगाई पर निवेशकों की नजर

Stock Market की धीमी शुरुआत! FII की खरीदारी और महंगाई पर निवेशकों की नजर

by Preeti Pal 12 November 2026, 9:54 AM IST
12 November 2026, 9:54 AM IST
Stock Market की धीमी शुरुआत! Sensex-Nifty में हल्की गिरावट, FII की खरीदारी और महंगाई पर निवेशकों की नजर

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार की शुरुआत सुस्त रही. कारोबारी हफ्ते के दौरान बाजार में विदेशी और घरेलू निवेशकों के बीच खींचतान देखने को मिल रही है. एक तरफ विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) जमकर खरीदारी कर रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ घरेलू संस्थागत निवेशक (DII) लगातार मुनाफावसूली कर रहे हैं. इसी बीच निवेशकों की नजर अक्टूबर के महंगाई आंकड़ों पर भी टिकी हुई है. गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी मामूली गिरावट के साथ खुले. NSE का निफ्टी 50 करीब 26.30 अंक यानी 0.10 फीसदी गिरकर 25,227.50 पर खुला. वहीं, BSE का सेंसेक्स 52.20 अंक यानी 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 81,827.20 के स्तर पर पहुंच गया.

बाजार को मिल रहा सहारा

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार के मुताबिक, नवंबर में बाजार की तेजी के पीछे विदेशी निवेशकों की बड़ी भूमिका रही है. उनके अनुसार, नवंबर के शुरुआती 7 कारोबारी सत्रों में निफ्टी करीब 9.55 फीसदी चढ़ चुका है. पहले विदेशी निवेशक शेयर बेच रहे थे और घरेलू निवेशक खरीदारी कर रहे थे. लेकिन अब तस्वीर बदल गई है. FII लगातार खरीदारी कर रहे हैं, जबकि DII बिकवाली के रास्ते पर हैं. जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में बाजार की दिशा काफी हद तक इसी खींचतान से तय होगी.

सस्ता कच्चा तेल देगा बाजार को राहत! 7.10% से 7.25% के बीच रह सकती है सरकारी बॉन्ड यील्ड

महंगाई रिपोर्ट पर नजर

निवेशकों के लिए गुरुवार का सबसे अहम संकेत अक्टूबर के CPI यानी कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़े होंगे. ये आंकड़ा देश में खुदरा महंगाई की स्थिति बताता है. वीके विजयकुमार के मुताबिक, महंगाई दर करीब 6 फीसदी रहने का जोखिम है. उन्होंने ये भी अनुमान जताया कि दिसंबर में 25 बेसिस पॉइंट और फरवरी में फिर 25 बेसिस पॉइंट की ब्याज दर बढ़ोतरी हो सकती है. अगर ऐसा होता है, तो बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट जैसे ब्याज दरों से प्रभावित सेक्टरों पर असर पड़ सकता है.

मिडकैप में तेजी

शुरुआती कारोबार में बाजार के अलग-अलग सेक्टरों में मिला-जुला रुख रहा. निफ्टी ऑटो 0.34 फीसदी, IT 0.71 फीसदी और फार्मा 0.27 फीसदी गिरा. दूसरी तरफ मिडकैप 100 में 0.12 फीसदी और स्मॉलकैप 100 में 0.38 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई. FMCG, मीडिया, मेटल और PSU बैंक के शेयरों में भी हल्की तेजी रही.

सोना-चांदी भी फिसले

कमोडिटी बाजार में भी नरमी देखने को मिली. ब्रेंट क्रूड करीब 1 प्रतिशत गिरकर 91.78 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. 24 कैरेट सोना 0.39 प्रतिशत गिरकर 1,39,165 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 0.94 फीसदी टूटकर 1,82,785 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई. वहीं, एशियाई बाजारों में भी मिला-जुला कारोबार रहा. ऐसे में निवेशकों के लिए आज महंगाई के आंकड़े और विदेशी निवेशकों की खरीदारी बाजार की अगली चाल समझने के अहम संकेत होंगे.

News Source: ANI

आम आदमी की जेब पर फिर पड़ा डाका : मदर डेयरी का दूध हुआ महंगा, अब 76 रुपये लीटर मिलेगा फुल क्रीम

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?