Home Top News निशा भगत मौत मामले ने पकड़ा तूल : लापरवाही पर पिठोरिया थाना प्रभारी हटाए गए, दो पर FIR दर्ज

निशा भगत मौत मामले ने पकड़ा तूल : लापरवाही पर पिठोरिया थाना प्रभारी हटाए गए, दो पर FIR दर्ज

by Live Times Admin 12 November 2026, 5:00 PM IST
12 November 2026, 5:00 PM IST
निशा भगत मौत मामले ने पकड़ा तूल : लापरवाही पर पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश पांडेय हटाए गए, दो पर FIR दर्ज

Nisha Bhagat Case: झारखंड की आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत की मौत का मामला अब और गंभीर हो गया है. इस मामले में पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडेय को उनके पद से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया है. निशा भगत की मौत से जुड़े मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन भी किया गया था.

सतीश पांडेय की भूमिका पर उठे थे सवाल

थाना प्रभारी की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे थे. अब सीबीआई जांच के निर्देश के बाद मामले से जुड़े सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की उम्मीद की जा रही है. मालूम हो कि इस मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा फैसला लेते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच कराने के निर्देश दिए हैं.उन्होंने बताया कि निशा भगत प्रकरण की जांच अब सीबीआई करेगी. इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं. मुख्यमंत्री के इस फैसले के बाद निशा भगत के परिजनों और मामले में निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे सामाजिक संगठनों में न्याय की उम्मीद जगी है.

6 नवंबर को हुई थी निशा भगत की मौत

6 नवंबर को रांची जिले के पिठोरिया थाना क्षेत्र में आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता निशा कुमारी भगत की मौत हो गई थी. घटना से पहले उन्होंने फेसबुक लाइव के माध्यम से अपनी परेशानियों और कथित प्रताड़ना को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने जमीन से जुड़े विवाद और कुछ लोगों की भूमिका पर भी सवाल उठाए थे. घटना के बाद निशा भगत के परिजनों ने उसकी मौत के पीछे साजिश की आशंका जताई थी. उसके पिता हांडू भगत ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी.

आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

निशा भगत के पिता की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 और 61(2) के तहत केस दर्ज किया गया है. ये धाराएं आत्महत्या के लिए उकसाने और आपराधिक साजिश से संबंधित हैं.

राष्ट्रीय आयोग ने भी लिया संज्ञान

निशा भगत की मौत का मामला राष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा में है. राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) ने स्वतः संज्ञान लेते हुए झारखंड के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से सात दिनों के भीतर रिपोर्ट मांगी है. वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई रिपोर्ट तलब की है.

अब CBI जांच पर टिकी निगाहें

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा सीबीआई जांच के निर्देश दिए जाने के बाद अब इस पूरे मामले में केंद्रीय एजेंसी की जांच को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं. जांच में निशा भगत द्वारा फेसबुक लाइव में लगाए गए आरोपों, परिजनों की शिकायत, पुलिस की भूमिका और मौत से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल महत्वपूर्ण होगी. अब देखना होगा कि सीबीआई जांच की प्रक्रिया कब शुरू होती है और इस मामले में कौन-कौन से तथ्य सामने आते हैं. फिलहाल निशा भगत के परिजनों और सामाजिक संगठनों की निगाहें निष्पक्ष जांच और न्याय की प्रक्रिया पर टिकी हुई हैं.

Nisha Bhagat की मौत की होगी CBI जांच, CM हेमंत सोरेन ने जारी किए आदेश

  • रांची से विशाल भारद्वाज की रिपोर्ट

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?