Home Latest News & Updates छठ पूजा के लिए घर लौट रहे श्रद्धालु, स्टेशन पर उमड़ी भीड़; दिल्ली को मिला 11 KM लंबा छठ घाट

छठ पूजा के लिए घर लौट रहे श्रद्धालु, स्टेशन पर उमड़ी भीड़; दिल्ली को मिला 11 KM लंबा छठ घाट

by Preeti Pal 12 November 2026, 11:02 AM IST
12 November 2026, 11:02 AM IST
छठ पूजा के लिए घर लौट रहे श्रद्धालु, आनंद विहार स्टेशन पर उमड़ी भारी भीड़; दिल्ली को मिला 11 KM लंबा छठ घाट

Chhath Puja 2026: दिल्ली में छठ पूजा की रौनक धीरे-धीरे बढ़ने लगी है. त्योहार मनाने के लिए लोग अपने घरों की ओर रवाना हो रहे हैं. गुरुवार सुबह आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली. कोई बिहार जा रहा है तो कोई झारखंड और पूर्वांचल के अपने शहरों की ओर निकल पड़ा है. स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ और त्योहार का उत्साह साफ नजर आया. इस बीच दिल्ली सरकार ने भी छठ पूजा को लेकर एक बड़ी सौगात दी है. राजधानी में करीब 11 किलोमीटर लंबा छठ घाट तैयार किया गया है.

स्टेशन पर यात्रियों की भीड़

छठ महापर्व बिहार, झारखंड और पूर्वांचल के लोगों के लिए बेहद खास होता है. इस मौके पर परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग अपने गांव और शहर लौटते हैं. यही वजह है कि त्योहार के आसपास रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है. गुरुवार सुबह दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला. प्लेटफॉर्म और स्टेशन परिसर में यात्रियों की काफी भीड़ रही. लोग अपने सामान के साथ ट्रेनों का इंतजार करते नजर आए.

देश का त्योहार

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि छठ पूजा अब सिर्फ दो-तीन राज्यों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि पूरे देश में इसकी पहचान बन चुकी है. उन्होंने कहा कि ये बहुत मुश्किल व्रत है, जिसमें श्रद्धालु पूरी रात पानी में खड़े रहकर सूर्य देव की उपासना करते हैं. गंगवार के मुताबिक, इस पर्व की असली महत्ता वही समझ सकता है जो इससे जुड़ा हुआ है. उन्होंने छठ पूजा के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं भी दीं.

कुलगाम आतंकी हमला : बाइक से आए दो आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर बरसाईं गोलियां, तीन जवान घायल

11 किलोमीटर लंबा घाट

छठ पूजा से पहले दिल्ली सरकार ने श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा देने की तैयारी की है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली सरकार गुरुवार को मुनक नहर के किनारे करीब 11 किलोमीटर लंबे छठ घाट को श्रद्धालुओं को समर्पित करेगी. इसका उद्घाटन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन करेंगे. इस मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा और दिल्ली सरकार के कई मंत्री भी मौजूद रहेंगे. ये घाट मुनक नहर के दोनों किनारों पर विकसित किया गया है. इसे राजधानी का सबसे लंबा छठ घाट और नहर के किनारे इस तरह की पहली बड़ी परियोजना बताया जा रहा है. इसका उद्घाटन कार्यक्रम शालीमार बाग के सिंगलपुर गांव के पास लेबर चौक के नजदीक दोपहर में होगा.

आस्था और प्रकृति का पर्व

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मुनक नहर का इलाका कई सालों से उपेक्षित था, लेकिन सरकार ने एक साल में इसकी तस्वीर बदलने का काम किया है. उनके मुताबिक, ये परियोजना सिर्फ सीढ़ियों और रास्तों का निर्माण नहीं है, बल्कि दिल्ली में रहने वाले लाखों पूर्वांचलवासियों की आस्था और भावनाओं का सम्मान है. उन्होंने कहा कि छठ महापर्व प्रकृति के प्रति आभार जताने, परिवार की खुशहाली और लोककल्याण का संदेश देता है. उगते और डूबते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा हमें प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखने की सीख भी देती है. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी छठ को बिहार की सांस्कृतिक पहचान और गौरव बताया. उन्होंने कहा कि इस पर्व के दौरान बिहार की संस्कृति देश-दुनिया में दिखाई देती है.

News Source: ANI

Amul दूध भी हुआ महंगा! 12 नवंबर से बढ़ेंगे दाम, जानें अब कितने खर्च करने होंगे रुपये

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?