Home Latest News & Updates ईरान-यूएस शांति समझौते के संकेत से रुपया 67 पैसा मजबूत, डॉलर के मुकाबले कहां पहुंची भारतीय करेंसी?

ईरान-यूएस शांति समझौते के संकेत से रुपया 67 पैसा मजबूत, डॉलर के मुकाबले कहां पहुंची भारतीय करेंसी?

by Amit Dubey 13 June 2026, 9:08 AM IST (Updated 13 June 2026, 10:58 AM IST)
13 June 2026, 9:08 AM IST (Updated 13 June 2026, 10:58 AM IST)
Rupee vs Dollar

Rupee vs Dollar: ईरान और अमेरिका के बीच जारी संघर्ष को खत्म करने की पूरी कोशिश की जा रही है. इसके लिए दोनों देश एक शांति समझौते के बहुत ही करीब बताए जा रहे हैं. बीते दिनों अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने शांति समझौते को देखते हुए ईरान पर अपने हमले को टाल दिया था.

पश्चिम एशिया में संघर्ष के खत्म होने के संकेत मिलने के बाद कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आई और भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को बड़ी तेजी दिखी. इस बीच भारतीय करेंसी रुपये में भी जबरदस्त मजबूती दिखी है. जी हां, शुक्रवार को मार्केट बंद के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में 67 पैसे की मजबूती दिखी.

95.18 पर बंद हुआ रुपया

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी कि शुक्रवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में, रुपया 95.40 पर खुला. उसके बाद यह 94.95 से 95.53 के दायरे में कारोबार करने के बाद 95.18 पर बंद हुआ. यह बंद पिछले बंद भाव से 67 पैसे अधिक है. बता दें कि गुरुवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 60 पैसे गिरकर 95.85 पर बंद हुआ था.

एक्सपर्ट ने क्या कहा?

जानकार और विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में मजबूत रुझान और अमेरिकी करेंसी के कमजोर होने से भी रुपये को मजबूती मिली है. वहीं, एक्सपर्ट और मिराए एसेट शेयरखान के रिसर्च एनालिस्ट अनुज चौधरी ने कहा, “ईरान द्वारा अमेरिका-ईरान शांति समझौते की पुष्टि करने की खबरों के बाद वैश्विक बाजारों में जोखिम लेने की प्रवृत्ति में वृद्धि और कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के चलते भारतीय रुपये में लगभग एक प्रतिशत की तेजी से उछाल आई.”

उन्होंने आगे कहा, “इससे अमेरिका-ईरान युद्ध के अंत की उम्मीदें बढ़ गईं. इसके चलते विभिन्न अवधियों में अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में भी भारी गिरावट आई.”

ट्रंप के ऐलान के बाद कच्चे तेल की कीमत में गिरावट

बता दें कि अमेरिकी प्रेसिडेंट ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने का समझौता लगभग पूरा हो चुका है और उम्मीद है कि इस पर वीकेंड में यूरोप में हस्ताक्षर किए जाएंगे. उन्होंने ईरान के तेल उद्योग पर नियंत्रण करने की धमकी देने के कुछ घंटों बाद ही इस्लामिक गणराज्य पर सैन्य हमले रद्द कर दिए थे. ट्रंप की टिप्पणियों के बाद, अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई और वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 4.25 प्रतिशत गिरकर 86.54 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.

निवेशकों के हक में RBI का बड़ा एक्शनः 1500 से ज्यादा NBFC के लाइसेंस रद्द, बाजार में हड़कंप

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?