Sensex Top 10 M Cap Company: पश्चिम एशिया में जारी तनाव को खत्म करने के लिए अब बातचीत अंतिम चरण में है. बीते दिनों इसकी जानकारी अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर पहले से तय अपने हमले को रोकते हुए दी थी. ईरान ने भी शांति समझौते को लेकर सकारात्मक रुख अपनाया था. इस बीच ईरान और अमेरिका के शांति समझौते की पॉजिटिव खबर ने बीते दिनों मार्केट को भी मजबूत किया. शेयर बाजार में तेजी दिखी.
बीते शुक्रवार को सेंसेक्स में 1695 अंकों की बढ़त दिखी और यह 2.30 फीसदी की बढ़त के साथ 75,527.95 पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 461.30 अंकों की बढ़ोतरी के साथ हरे निशान में 1.99 फीसदी उछलकर 23,622.90 पर बंद हुआ.
इस बीच आज इस हफ्ते बाजार में सेंसेक्स की 10 मार्केट कैप वाली कंपनियों की लिस्ट आई है. इन 10 कंपनियों में से 8 कंपनियों के मार्केट कैप में बढ़त देखी गई है. इनका मार्केट कैप (M-Cap) 1.90 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है.
ICICI Bank को सबसे अधिक मुनाफा
आज रविवार को मार्केट कैप के हिसाब से सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों के ताजा आंकड़े सामने आए हैं. इनमें सबसे अधिक मुनाफा ICICI Bank को हुआ है. स्टॉक एक्सचेंज BSE की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, ICICI Bank के मार्केट कैप में 56,223 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है. इसका अभी का मार्केट कैप बढ़कर 9,61,297.77 करोड़ रुपये हो गया है.
आईसीआईसीआई बैंक के अलावा बैंकिंग सेक्टर के और भी बैंकों के मार्केट कैप में बढ़त हुई है, जो सेंसेक्स टॉप 10 की लिस्ट में शामिल हैं.
एसबीआई और एचडीएफसी बैंक को भी मुनाफा
मार्केट कैप के अनुसार, सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में एचडीएफसी बैंक को भी मुनाफा हुआ है. इसका मार्केट कैप 38,571.11 करोड़ रुपये बढ़कर अब 11,89,314.42 करोड़ रुपये हो गया है.
वहीं, एसबीआई (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) का मार्केट कैप 36,137.87 करोड़ रुपये बढ़कर अब 9,38,661.50 करोड़ रुपये हो गया है.
L&T और रिलायंस इंडस्ट्रीज को इतना हुआ फायदा
लॉर्सन एंड टुब्रो (L&T) और मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के भी मार्केट कैप में बढ़त देखी गई है. एल एंड टी का मार्केट कैप 13,241.39 करोड़ रुपये बढ़कर 5,57,197.83 करोड़ रुपये हो गया है. रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 2,097.54 करोड़ रुपये बढ़कर 17,49,418.94 करोड़ रुपये हो गया है.
इनके मार्केट कैप में गिरावट
मार्केट कैप के अनुसार, सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 2 कंपनियों के मार्केट कैप में इस हफ्ते गिरावट दिखी है. टाटा ग्रुप की टीसीएस का मार्केट कैप 13,296.47 करोड़ रुपये घटकर 7,82,049.62 करोड़ रुपये पर आ गया है. वहीं, एलआईसी का मार्केट कैप 822.25 करोड़ रुपया घटकर 5,05,051.07 करोड़ रुपया हो गया है.
Stock Market में लौटी रौनक! Sensex 900 पॉइन्ट उछला, Nifty 23,400 के पार, इन्वेस्टर्स की बल्ले-बल्ले
News Source: PTI
