Home Top News यूक्रेन के निप्रो रेलवे स्टेशन पर रूस का भीषण हमला, 13 यात्रियों की मौत, प्लेटफॉर्म पर मची चीख-पुकार

यूक्रेन के निप्रो रेलवे स्टेशन पर रूस का भीषण हमला, 13 यात्रियों की मौत, प्लेटफॉर्म पर मची चीख-पुकार

by Sanjay Kumar Srivastava 29 October 2026, 9:39 PM IST (Updated 29 October 2026, 9:44 PM IST)
29 October 2026, 9:39 PM IST (Updated 29 October 2026, 9:44 PM IST)
यूक्रेन के निप्रो रेलवे स्टेशन पर रूसी ड्रोन का भीषण हमला, 13 यात्रियों की मौत, प्लेटफॉर्म पर मची चीख-पुकार

Russia-Ukraine War: रूस ने गुरुवार को यूक्रेन के एक रेलवे स्टेशन पर भीषण ड्रोन हमला किया. हमले में 13 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा घायल हो गए. यूक्रेन के निप्रो रेलवे स्टेशन पर रूसी ड्रोन हमले में 13 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हुए हैं. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पश्चिमी सहयोगियों से अपील की है कि वे मॉस्को के खिलाफ तुरंत और कड़े प्रतिबंध लगाएं. जेलेंस्की ने बताया कि रूसी ड्रोन स्टेशन के एक भीड़भाड़ वाले प्लेटफॉर्म पर गिरा, जहां एक लोकल ट्रेन और एक यात्री ट्रेन खड़ी थीं.

हमले के वक्त खड़ी थीं दो ट्रेनें

जेलेंस्की ने इसे नागरिकों पर हुआ एक भयानक हमला बताया है. हमले के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. आपातकालीन सेवाएं मौके पर मौजूद हैं. पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति ने मॉस्को पर वित्तीय दबाव कम करने वाले हालिया अंतरराष्ट्रीय कदमों पर सवाल उठाए. जेलेंस्की ने लिखा कि निप्रो में रेलवे स्टेशन पर रूस का एक भयानक हमला हुआ है. रूसियों ने एक ऐसे प्लेटफॉर्म पर ड्रोन से हमला किया, जहां एक लोकल ट्रेन और एक यात्री ट्रेन खड़ी थीं. दुर्भाग्य से, अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. मैं उनके परिवारों और प्रियजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. 10 और लोग घायल हुए हैं. सभी जरूरी आपातकालीन सेवाएं मौके पर काम कर रही हैं.

जेलेंस्की ने कहा- मॉस्को पर लगे सख्त प्रतिबंध

उन्होंने कहा कि कुछ रूसी उद्योगपतियों (ओलिगार्क्स) और रूसी ऊर्जा क्षेत्र से प्रतिबंध हटाने के बाद से रूस ने हमारे लोगों पर कितने आतंकवादी हमले किए हैं? क्या इससे तनाव कम होने के बजाय और नहीं बढ़ा है? जेलेंस्की ने यूरोपीय संघ, अमेरिका और G7 से रूस के सैन्य तंत्र के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की. यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि यही कारण है कि यूक्रेन हमेशा कहता रहा है कि रूस की आक्रामकता के जवाब में अमेरिका और यूरोप को ठोस और निर्णायक कदम उठाने चाहिए. जब ​​तक रूस का यह युद्ध जारी है, तब तक मॉस्को और उसके युद्ध तंत्र (वॉर मशीन) पर लगे प्रतिबंधों में कोई ढील नहीं दी जानी चाहिए.

मेलानिया ट्रंप की घोषणा के बाद हुए हमले

कहा कि अब समय आ गया है कि यूरोपीय संघ, अमेरिका और G7 नए और कड़े प्रतिबंध लगाएं. ये हमले ऐसे समय में हुए हैं, जब अमेरिकी फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने घोषणा की है कि रूस और यूक्रेन के बीच ओलेशकी (Oleshky) के आगे भी युद्धविराम लागू हो गया है. यह युद्धविराम तय समय से दो दिन पहले ही लागू कर दिया गया है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों की सुरक्षा करना और संघर्ष से प्रभावित इलाकों में जरूरी मानवीय सहायता पहुंचाना है. मानवीय सहायता काफिलों को सुरक्षित रास्ता देने के लिए खेरसॉन क्षेत्र में ओलेशकी से आगे तक युद्धविराम का दायरा बढ़ा दिया गया है. रूसी सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के संयुक्त प्रमुख, जनरल वालेरी वासिलीविच ने इसकी पुष्टि की है.

7 दिनों में 2,300 अटैक ड्रोन, 1,600 बम व 48 मिसाइलें! जेलेंस्की ने रूस के हमलों पर जताई चिंता

News Source: ANI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?