Home Top News Stock Market: बाजार धड़ाम! सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24300 के नीचे; क्या है वजह?

Stock Market: बाजार धड़ाम! सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24300 के नीचे; क्या है वजह?

by Amit Dubey 8 July 2026, 10:38 AM IST (Updated 8 July 2026, 11:48 AM IST)
8 July 2026, 10:38 AM IST (Updated 8 July 2026, 11:48 AM IST)
Share Market Today

Share Market Today: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव की स्थिति जारी रहती है. इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं. इस बीच आज बुधवार का दिन मार्केट के लिए खास नहीं लग रहा है क्योंकि बाजार में बड़ी गिरावट देखी गई है. इसने कई निवेशकों को झटका दिया है. हालांकि, जो लोग इस गिरावट में मार्केट में शेयरों की खरीदारी की सोच रहे हैं उनके लिए मौका है.

आज शेयर बाजार खुलते ही गिरावट व लाल निशान में दिखा. बीते पांच दिनों की तेजी में आज ब्रेक लग गया. स्टॉक एक्सचेंज की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, बाजार के दो अहम इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के हुए दिखे. आइए जानते हैं कि अभी शेयर बाजार की चाल क्या है, किस शेयर में तेजी और किसमें सुस्ती दिखी है और भारतीय शेयर बाजार में गिरावट की वजह क्या है.

सेंसेक्स में 500 अंकों की गिरावट

सबसे पहले हम बात 30 शेयरों वाले इंडेक्स सेंसेक्स की करेंगे. बीते मंगलवार को यह 78,180.72 के लेवल पर बंद हुआ था. आज बुधवार को इसमें गिरावट दिखी और यह लाल निशान में 77,816.45 के लेवल पर कारोबार करते हुए खुला. 9 बजकर 46 मिनट पर सेंसेक्स में 546.64 अंकों की गिरावट दर्ज की गई. यह लाल निशान में 0.70 फीसदी गिरकर 77,634.08 के लेवल पर ट्रेड करता हुआ दिखा.

30 में से 5 शेयरों में तेजी

सेंसेक्स के शीर्ष 30 शेयरों में से केवल 5 शेयरों में तेजी दिखी है. 9 बजकर 46 मिनट पर इन शेयरों के ट्रेडिंग लेवल की बात करेंगे. इस दौरान सन फार्मा में 0.43 फीसदी की तेजी दिखी और यह हरे निशान में 1911.10 के लेवल पर कारोबार करते हुए दिखा. टेक महिंद्रा में 0.33 फीसदी की तेजी दिखी और यह 1450.85 पर कारोबार कर रहा था. इनके अलावा पावरग्रिड में 0.14 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स में 0.14 फीसदी, एचसीएल टेक में 0.09 फीसदी और आईसीआईसीआई बैंक में 0.07 प्रतिशत की तेजी दिखी.

वहीं, अब बात गिरावट वाले शेयरों की करते हैं. एशियन पेंट्स में सबसे अधिक 2.62 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. यह लाल निशान में 2663 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. इंडिगो में 1.98 फीसदी की सुस्ती दिखी. रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.98 प्रतिशत, आईटीसी में 1.85 फीसदी, बजाज फाइनेंस में 1.49 फीसदी और महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.35 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है.

24300 के नीचे निफ्टी

अब बात 50 शेयरों वाले निफ्टी की करते हैं. मंगलवार को यह 24,398.70 के लेवल पर बंद हुआ था. वहीं, आज बुधवार को यह गिरावट के साथ लाल निशान में 24,259.55 के लेवल पर ओपन हुआ. 9 बजकर 46 मिनट पर इसमें 0.66 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. यह 160.35 अंक गिरकर 24,238.35 के स्तर क कारोबार करते हुए दिखा. इसके शीर्ष 50 शेयरों में से 35 में गिरावट और 14 में तेजी दिखी, वहीं एक अपरिवर्तित रहा है.

शेयर बाजार में गिरावट क्यों?

जानकार बताते हैं कि अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में ताजा उछाल के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, “अमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिर से बढ़ने और इसके परिणामस्वरूप ब्रेंट क्रूड की कीमत 76 अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने से बाजार एक बार फिर अनिश्चितता के दौर में आ गया है. यह अनिश्चितता कब तक बनी रहेगी और इसके क्या परिणाम होंगे, यह अभी स्पष्ट नहीं है.”

सेंसेक्स में 80 अंकों से अधिक की तेजी, निफ्टी 24440 के पार; इंफोसिस समेत इन शेयरों ने पकड़ी रफ्तार

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?