Home Latest News & Updates Ramayana पर छिड़ी नई जंग! रणबीर-यश की फिल्म पहुंची सुप्रीम कोर्ट, जानें अदालत में क्या हुआ?

Ramayana पर छिड़ी नई जंग! रणबीर-यश की फिल्म पहुंची सुप्रीम कोर्ट, जानें अदालत में क्या हुआ?

by Preeti Pal 27 November 2026, 1:32 PM IST
27 November 2026, 1:32 PM IST
Ramayana पर छिड़ी नई जंग! रणबीर-यश की फिल्म पहुंची सुप्रीम कोर्ट, जानें अदालत में क्या हुआ?

Ramayana Movie: रामायण की कहानी एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह कोई नया किरदार या फिल्म का पोस्टर नहीं, बल्कि सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा एक मामला है. दरअसल, रणबीर कपूर और यश की फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ रिलीज होने के बाद विवादों में घिर गई है. कुछ लोगों को फिल्म में दिखाई गई रामायण की कहानी और उसके किरदारों पर आपत्ति है. इसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी. याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि फिल्म में महाकाव्य की कहानी को गलत तरीके से पेश किया गया है. इसका असर नई पीढ़ी पर पड़ सकता है. हालांकि, अदालत ने इस मामले में तुरंत सुनवाई करने से इनकार कर दिया. कोर्ट की टिप्पणी ने अब इस पूरे विवाद को नया मोड़ दे दिया है.

जल्दी सुनवाई क्यों?

शुक्रवार को मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ के सामने याचिकाकर्ता के वकील ने जल्द सुनवाई की मांग रखी. इस पीठ में जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना भी शामिल थे. वकील का कहना था कि फिल्म में रामायण से जुड़ी कई बातों को गलत तरीके से दिखाया गया है. इससे आने वाली पीढ़ी के मन में महाकाव्य को लेकर गलत धारणा बन सकती है. लेकिन कोर्ट ने इस मांग को स्वीकार नहीं किया. मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि फिल्म पहले ही सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और जो लोग इसे देखना चाहते थे, वे देख चुके हैं. ऐसे में तत्काल सुनवाई की जरूरत नहीं है.

बेंगलुरु में पाकिस्तानी ड्रामे की स्क्रीनिंग पर लगा ब्रेक, बवाल के बाद लिया गया बड़ा फैसला

हर किसी का अपना नजरिया!

सुनवाई के दौरान अदालत ने फिल्म निर्माताओं की रचनात्मक स्वतंत्रता पर भी टिप्पणी की. मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि फिल्म बनाने वालों ने रामायण को अपनी समझ के हिसाब से तैयार किया है. अगर किसी व्यक्ति का नजरिया इससे अलग है, तो वो भी अपनी सोच के हिसाब से फिल्म बना सकता है. अदालत ने इस मामले में जल्द सुनवाई से इनकार कर दिया.

राम और रावण

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण पार्ट 1’ दो फिल्मों की सीरीज का पहला हिस्सा है. इसे नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आ रहे हैं. वहीं रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल हनुमान का किरदार निभा रहे हैं. इसके अलावा अनुपम खेर ने जटायु को अपनी आवाज दी है. अरुण गोविल, लारा दत्ता और रकुल प्रीत सिंह भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. अब फिल्म को लेकर चर्चा सिर्फ इसकी स्टारकास्ट और बजट तक नहीं है. कहानी को पर्दे पर किस अंदाज में पेश किया गया है, इस पर भी लोगों की नजरें टिकी हैं.

News Source: ANI

25 साल बाद फिर खुलेगा ‘कभी खुशी कभी गम’ का आलीशान घर, अब फैंस बनेंगे रायचंद फैमिली के मेहमान!

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?