Home Latest News & Updates Stock Market Today: दो दिनों में 2700 अंक गिरकर हरे में खुला सेंसेक्स, निफ्टी में भी दिखी तेजी

Stock Market Today: दो दिनों में 2700 अंक गिरकर हरे में खुला सेंसेक्स, निफ्टी में भी दिखी तेजी

by Amit Dubey 13 May 2026, 9:37 AM IST (Updated 13 May 2026, 11:02 AM IST)
13 May 2026, 9:37 AM IST (Updated 13 May 2026, 11:02 AM IST)
Stock Market Today

Stock Market Today: मंगलवार को सेंसेक्स बाजार बंद के दौरान 1456.04 अंकों की गिरावट दिखाया. यह लाल निशान में 1.92 फीसदी पर कारोबार करते हुए बंद हुआ था.

Stock Market Today: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, ट्रंप के द्वारा ईरान के शांति प्रस्ताव को ठुकराना, डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट, विदेशी निवेशकों की बिकवाली आदि कारणों की वजह से भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है. बीते दो दिनों (सोमवार, मंगलवार) में सेंसेक्स 2700 अंकों से अधिक लुढ़क चुका है. वहीं, निफ्टी 50 भी नीचे आ गया है.

इस बीच आज बुधवार को सप्ताह के तीसरे दिन शेयर बाजार खुला. इसकी ओपनिंग दो दिनों की गिरावट के बाद आज हरे निशान में तेजी के साथ दिखी है. शेयर बाजार में कारोबारी शुरुआत में सेंसेक्स 0.34 फीसदी की तेजी के साथ हरे निशान में 74,809.68 पर कारोबार करते हुए दिखा. वहीं, निफ्टी 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 68.60 उछाल पर 23,448.15 के स्तर पर खुला.

सेंसेक्स और निफ्टी का ताजा अपडेट

सबसे पहले यहां बात हम 30 शेयरों वाले सेंसेक्स की करते हैं. यह आज हरे निशान में खुला. अभी यह हरे निशान में 36 अंकों की तेजी के साथ 74,595.24 पर कारोबार करते हुए दिखा है. इसमें सुबह 9 बजकर 19 मिनट पर 0.05 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. इसके 30 शेयरों में से 18 तेजी में और 12 गिरावट में कारोबार करते हुए दिखे हैं.

अब बात निफ्टी की करते हैं. बुधवार को भी निफ्टी तेजी के साथ खुला. इसमें भी 0.16 फीसदी की तेजी दिखी है. सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर निफ्टी 0.16 फीसदी तेजी के साथ 23,417.60 पर कारोबार करते हुए दिखा. इसमें 38.05 अंकों से अधिक की तेजी दिखी. इसके 50 शेयरों में से 29 तेजी में और 21 गिरावट में कारोबार करते हुए दिखे हैं.

मंगलवार को सेंसेक्स में 1400 अंकों की गिरावट

मंगलवार को 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स बाजार बंद के दौरान 1456.04 अंकों की गिरावट दिखाया था. यह लाल निशान में 1.92 फीसदी की सुस्ती के साथ 74,559.24 पर कारोबार करते हुए बंद हुआ था. इसके 30 शेयरों में से केवल एक (State Bank of India Share (0.12%))हरे में बंद हुआ था, जबकि 29 शेयर लाल निशान में दिखे.

निफ्टी में 1.83 फीसदी की गिरावट

मंगलवार को बाजार बंद के दौरान निफ्टी में 1.83 फीसदी की गिरावट दिखी. 50 शेयरों वाले इस इंडेक्स के मात्र 4 शेयर हरे और 46 शेयर लाल में बंद हुए थे. 12 मई को निफ्टी 436.30 अंकों की गिरावट के साथ 23,379.55 पर कारोबार करते हुए बंद हुआ था.

सोमवार को 1300 अंक गिरकर बंद हुआ था सेंसेक्स

सोमवार 11 मई को भारतीय शेयर बाजार पर ईरान के शांति प्रस्ताव को ट्रंप के द्वारा ठुकराए जाने का बड़ा निगेटिव प्रभाव पड़ा था. इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी और विदेशी निवेशकों के द्वारा बिकवाली ने शेयर बाजार को धड़ाम कर दिया. सोमवार को 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स बाजार बंद के दौरान 1312.91 अंकों की गिरावट दिखाया था. यह लाल निशान में 1.70 फीसदी की सुस्ती के साथ 76,015.28 पर कारोबार करते हुए बंद हुआ था. इसके 30 शेयरों में से मात्र 6 हरे में बंद हुए थे, जबकि 24 शेयर लाल निशान में दिखे.

सोमवार को निफ्टी में 1.49 फीसदी की गिरावट

सोमवार को बाजार बंद के दौरान निफ्टी में 1.49 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी. 50 शेयरों वाले इस इंडेक्स के 11 शेयर हरे और 39 शेयर लाल में बंद हुए थे. 11 मई को निफ्टी 360.30 अंकों की गिरावट के साथ 23,815.85 पर कारोबार करते हुए बंद हुआ था.

यह भी पढ़ें: गोल्ड के पास ग्लोबल इकोनॉमी की स्टीयरिंग! अर्थव्यवस्था डगमगाई तो कैसे सोने ने की थी भारत की मदद?

News Source: NSE

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?