Home Latest News & Updates Share Market Update: सेंसेक्स में 440 अंकों की बढ़त, निफ्टी 24000 के पार; इन शेयरों में तेजी

Share Market Update: सेंसेक्स में 440 अंकों की बढ़त, निफ्टी 24000 के पार; इन शेयरों में तेजी

by Amit Dubey 1 July 2026, 4:35 PM IST (Updated 1 July 2026, 4:36 PM IST)
1 July 2026, 4:35 PM IST (Updated 1 July 2026, 4:36 PM IST)
Stock Market Today

Stock Market Today: घरेलू शेयर बाजार आज उछाल के साथ बंद हुआ. बीते दो दिनों की गिरावट के बाद आज बाजार में तेजी दिखी. जानकारी के अनुसार, ग्लोबल शेयर बाजारों में सकारात्मक रुझान और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच दो दिनों की गिरावट के बाद आज बुधवार को बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी आई. आइए जानते हैं कि शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी की चाल क्या रही और किस शेयर में तेजी और किसमें गिरावट देखी गई है.

सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल

आज 30 शेयरों वाले बीएसई सेंसेक्स में 443.97 अंकों की तेजी दिखी. मार्केट बंद के दौरान यह 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ हरे निशान में 76,922.64 पर बंद हुआ. स्टॉक एक्सचेंज की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, दिन के कारोबार के दौरान इसमें 631.41 अंक या 0.82 प्रतिशत की उछाल आई और यह 77,110.08 पर पहुंच गया. वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी में 140.10 अंकों की तेजी दिखी. यह 0.59 प्रतिशत बढ़कर हरे निशान में 24,005.85 पर बंद हुआ.

इटरनल समेत इन शेयरों में तेजी

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 शेयरों में तेजी दिखी बाकी के 8 शेयर लाल निशान में कारोबार करते हुए बंद हुए. सबसे पहले बात तेजी वाले शेयरों की करते हैं. इटरनल (जोमैटो) में 5.71 फीसदी की तेजी दिखी और यह हरे निशान में आज 279.75 के लेवल पर कारोबार करते हुए बंद हुआ. वहीं, एशियन पेंट्स में 3.13 फीसदी की तेजी दर्ज की गई.

इनके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर में 3.02 फीसदी की तेजी, अडाणी पोर्ट्स में 2.10 फीसदी की तेजी, मारुति में 2.07 फीसदी की तेजी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.94 प्रतिशत की तेजी और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी कि एसबीआई के शेयरों में 1.96 फीसदी की तेजी दर्ज की गई.

गिरावट वाले शेयरों में एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टीसीएस, टाटा स्टील समेत अन्य शेयर शामिल हैं. एचसीएल में 3.46 फीसदी की सुस्ती देखी गई है. टेक महिंद्रा में 3.06 फीसदी की गिरावट, टीसीएस में 2.55 फीसदी की गिरावट, टाटा स्टील में 1.59 फीसदी की सुस्ती और इंफोसिस में 1.51 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है.

FIIs ने इतने करोड़ के बेचे शेयर

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने मंगलवार को 2,556.75 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. बता दें कि बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 249.70 अंक या 0.33 प्रतिशत गिरकर 76,478.67 पर बंद हुआ था. निफ्टी 80.50 अंक या 0.34 प्रतिशत गिरकर 23,865.75 पर बंद हुआ था.

Stock Market में रौनक! Sensex और Nifty ने मारी छलांग, लेकिन IT शेयर ने लोगों को किया निराश

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?