Home Latest News & Updates दिल्ली के ज्वाला नगर में बड़ा हादसा : दो मंजिला मकान ढहने से 3 साल की बच्ची समेत दो की मौत, 8 लोगों को बचाया

दिल्ली के ज्वाला नगर में बड़ा हादसा : दो मंजिला मकान ढहने से 3 साल की बच्ची समेत दो की मौत, 8 लोगों को बचाया

by Sanjay Kumar Srivastava 17 November 2026, 1:05 PM IST (Updated 17 November 2026, 1:06 PM IST)
17 November 2026, 1:05 PM IST (Updated 17 November 2026, 1:06 PM IST)
दिल्ली के ज्वाला नगर में बड़ा हादसा: दो मंजिला मकान ढहने से 3 साल की बच्ची समेत दो की मौत, 8 लोगों को बचाया गया

Building Collapses: दिल्ली के शाहदरा जिले के विवेक विहार पुलिस थाना क्षेत्र के ज्वाला नगर इलाके में मंगलवार को एक दो मंजिला मकान ढह गया. हादसे में तीन साल की एक बच्ची और 35 साल के एक युवक की मौत हो गई.दो मंजिला इमारत गिरते ही आसपास हड़कंप मच गया. दमकल विभाग, दिल्ली पुलिस और एंबुलेंस सेवा की टीमें मौके पर पहुंचीं और तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया. टीम ने 7-8 लोगों को बचाया. हादसा होते ही घटनास्थल के पास लोगों की भारी भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य शुरू कर दिया. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.

आठ लोग घायल

नॉर्थ MCD के चेयरमैन पंकज लूथरा ने बताया कि यह 40-50 साल पुरानी इमारत थी. अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में एक पुरानी दो मंजिला इमारत ढह गई. इस हादसे में तीन साल की एक बच्ची और एक युवक की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए. उन्होंने बताया कि मलबे के नीचे कई लोगों के फंसे होने की आशंका है और बचाव अभियान जारी है. दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, इमारत ढहने की सूचना सुबह 10:13 बजे मिली, जिसके बाद आपातकालीन टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं.

अधिकारियों के मुताबिक, इस हादसे में तीन साल की एक बच्ची और 35 साल के एक युवक की मौत हो गई. एक अधिकारी ने बताया कि मलबे से छह से सात लोगों को बाहर निकाला गया और घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया. बचाव अभियान चल रहा है और अभी और जानकारी का इंतजार है. हाल के महीनों में दिल्ली में इमारतें ढहने की कई घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें यह ताजा मामला है.

घटना की जांच के आदेश

सितंबर में सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढह गई थी, जिसमें छात्रों समेत सात लोगों की मौत हो गई थी. इस इमारत में ‘पेइंग गेस्ट’ (PG) के तौर पर लोग रहते थे. 5 नवंबर को पुरानी दिल्ली के हौज काजी इलाके में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढहने से छह लोगों की जान चली गई थी. वहीं, 15 नवंबर को पहाड़गंज में भी एक इमारत ढह गई थी, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे. नॉर्थ MCD के चेयरमैन पंकज लूथरा ने बताया कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

उत्तराखंड में हादसों का मंगलवार! खाई में गिरी बस, 6 की मौत; रुद्रप्रयाग में भी दर्दनाक दुर्घटना

News Source: ANI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?