Home Latest News & Updates Stock Market Today: सेंसेक्स में 500 अंकों से अधिक की तेजी, निफ्टी 23300 के पार; इन शेयरों में बढ़त

Stock Market Today: सेंसेक्स में 500 अंकों से अधिक की तेजी, निफ्टी 23300 के पार; इन शेयरों में बढ़त

by Amit Dubey 10 June 2026, 10:04 AM IST (Updated 10 June 2026, 11:42 AM IST)
10 June 2026, 10:04 AM IST (Updated 10 June 2026, 11:42 AM IST)
Stock Market Today

Stock Market Today: पश्चिम एशिया में जारी तनाव ने भारत समेत दुनिया की कई अर्थव्यवस्थाओं और बाजार को प्रभावित किया है. ईरान और अमेरिका के बीच कभी शांति पर बात तो कभी रुक-रुककर वार, शेयर बाजारों को उतार-चढ़ाव की गाड़ी में बैठा दे रहा है. इस भू-राजनीतिक उथल पुथल की वजह से बाजार के निवेशक अनिश्चितता में हैं.

इस बीच आज बुधवार को घरेलू शेयर मार्केट हरे निशान में उछाल के साथ खुला है. स्टॉक एक्सचेंज की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, 30 शेयरों वाले सेंसेक्स और 50 शेयरों वाले निफ्टी में तेजी दिखी है. जहां सेंसेक्स 500 अंकों से ऊपर ट्रेड करते हुए पाया गया, वहीं निफ्टी भी 23300 के स्तर को पार कर दिया. इस दौरान कई शेयरों में तेजी तो कई में सुस्ती भी दिखी है.

सेंसेक्स में 500 अंकों की तेजी

आज शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई. सेंसेक्स हरे निशान में खुला और कुछ ही देर में इसमें 400 अंकों की तेजी दिखी. कारोबार सत्र की शुरुआत में यह 73,988.27 पर खुला और आज का अभी तक का सबसे अधिक हाई 74,426.80 बनाया. सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर सेंसेक्स में 343.70 अंकों की तेजी दिखी. यह 0.46 फीसदी के उछाल के साथ हरे निशान में 74,262.46 के लेवल पर कारोबार करते हुए दिखा.

सेंसेक्स इंडेक्स के कुल 30 शेयरों में से 19 शेयर हरे निशान में दिखे जबकि 11 शेयर गिरावट पर कारोबार कर रहे थे. वहीं, 9 बजकर 52 मिनट पर सेंसेक्स 500 अंकों से अधिक की तेजी के साथ 74,426.80 के लेवल पर कारोबार करते हुए दिखा.

रिलायंस समेत इन शेयरों में तेजी

सेंसेक्स के कुल 30 शेयरों में से 19 में तेजी दिखी. इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ कई और भी कंपनियों के शेयर शामिल हैं. हिंदुस्तान यूनिलीवर में 2.08 फीसदी की तेजी दिखी और यह 2177.35 पर कारोबार करते हुए दिखा. उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 1.50 प्रतिशत का उछाल दिखा और यह हरे निशान में 1288.65 के स्तर पर कारोबार करते हुए दिखा.

इनके अलावा एशियन पेंट्स में 1.13 फीसदी की तेजी, कोटक महिंद्रा बैंक में 0.94 फीसदी की तेजी, ट्रेंट में 0.85 फीसदी की तेजी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर में 0.70 फीसदी की तेजी दिखी. वहीं, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, टीसीएस, इंफोसिस भी उछाल के साथ ट्रेड करते हुए दिखे.

इन शेयरों में गिरावट

सेंसेक्स के करीब 11 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई. इनमें टाटा स्टील के शेयर में 0.59 फीसदी की गिरावट, इटरनल में 0.41 फीसदी की सुस्ती, एनटीपीसी में 0.38 फीसदी की गिरावट, अडानी पोर्ट्स में 0.37 फीसदी की गिरावट और टेक महिंद्रा में 0.32 फीसदी की गिरावट देखी गई. ये सभी गिरावट मार्केट की शुरुआत होने के कुछ देर बाद ही देखी गईं. इनके अलावा पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, एचसीएल टेक के शेयरों में भी गिरावट देखी गई.

23300 के ऊपर निफ्टी

अब बात निफ्टी50 की करते हैं. स्टॉक एक्सचेंज NSE की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, आज मार्केट खुलते ही इसमें भी तेजी दिखी. निफ्टी हरे निशान में कारोबार करते हुए दिखा. इसकी आज की ओपनिंग 23,233.95 के लेवल पर रही और यह मार्केट खुलने के कुछ ही देर बाद 23,300 के ऊपर कारोबार करने लगा. बुधवार 9 बजकर 26 मिनट पर निफ्टी हरे निशान में 23,324 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी के कुल 50 शेयरों में से अधिकतर शेयर हरे निशान में कारोबार करते हुए दिखे.

Stock Market में रौनक! Sensex-Nifty की वापसी, बैंकिंग और टेलीकॉम शेयर्स ने भरी उड़ान

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?