Home Latest News & Updates आरी लेकर स्कूल में घुसा युवक, 10वीं की छात्रा को बेरहमी से मारा, सहेली भी गंभीर रूप से घायल

आरी लेकर स्कूल में घुसा युवक, 10वीं की छात्रा को बेरहमी से मारा, सहेली भी गंभीर रूप से घायल

by Neha Singh 31 October 2026, 4:37 PM IST (Updated 31 October 2026, 4:53 PM IST)
31 October 2026, 4:37 PM IST (Updated 31 October 2026, 4:53 PM IST)
Anantpur Girl Attack

Anantpur Girl Attack: आंध्र प्रदेश के अनंतपुर से भयानक मामला सामने आया है. एक सनकी युवक लकड़ी काटने वाली धारदार आरी लेकर स्कूल में घुस गया और एक छात्रा पर हमला कर दिया. वह गंभीर रूप से घायल हो गई. पुलिस ने शनिवार को बताया कि अनंतपुर जिले के राप्थाडु स्थित एक जिला परिषद हाई स्कूल में कक्षा 10 की एक छात्रा पर उसके क्लासरूम के अंदर आरी से बेरहमी से हमला किए जाने का मामला सामने आया है.

दो छात्राएं गंभीर रूप से घायल

अनंतपुर के डीएसपी अश्विन मणिदीप काकुमानु ने बताया कि आरोपी ने स्कूल के क्लासरूम के अंदर छात्रा पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. इस हमले में उसकी साथ बैठी एक अन्य लड़की भी घायल हो गई. इस मामले में और जानकारी का इंतजार है. पीड़ित छात्रा की पहचान 15 साल की गोपिका के तौर पर हुई है, जो अय्यावरीपल्ली गांव की रहने वाली है. वहीं आरोपी का नाम हेमंत उर्फ डुम्मू है. वह सुबह 10 बजे हाई स्कूल में घुसा और लड़की पर आरी से हमला कर दिया. फिलहाल अनंतपुर सरकारी अस्पताल में उसकी सर्जरी चल रही है. आगे के इलाज के लिए उन्हें एयर एम्बुलेंस से बेंगलुरु ले जाया जाएगा.

रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार आरोपी

हमला करने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया. इस वारदात को देखकर दूसरे बच्चों में दहशत फैल गई. क्लास में चीख-पुकार मच गई और बच्चे रोने लगे. जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली, उन्होंने आरोपी की तलाश शुरू कर दी. पुलिस ने उसे रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस हमले के पीछे के कारण की जांच कर रही है. दोनों घायल छात्राओं को इमरजेंसी इलाज के लिए अनंतपुर के सरकारी जनरल अस्पताल (GGH) में भर्ती कराया गया है.

सवाल यह है कि लड़का क्लास में घुसा कैसे, जबकि स्कूल में सख्त सुरक्षा होती है. वहीं जिस वक्त उसने लड़की पर हमला किया वहां पर टीचर भी मौजूद थे और क्लास चल रही थी, फिर भी वह लड़का हमला करने में कामयाब हो गया. हमले में गोपिका की गर्दन और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं.

सीएम ने जताई चिंता

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना पर दुख जताया है. उन्होंने एक्स पर लिखा “राप्टाडु ज़ेडपी हाई स्कूल में, कक्षा 10 की एक छात्रा पर उसकी क्लास के अंदर हुए बर्बर हमले से मैं गहरे सदमे में हूं और बेहद गुस्से में हूं. जो हमलावर स्कूलों के अंदर हमारी बच्चियों को निशाना बनाते हैं, उनके लिए हमारे समाज में कोई जगह नहीं है. मैं खुद बच्ची के ठीक होने की प्रक्रिया पर नजर रख रहा हूं और मेडिकल टीम को निर्देश दिया है कि उसे सबसे बेहतर इलाज और देखभाल दी जाए. मैंने पुलिस को आदेश दिया है कि इस घिनौने अपराध के जिम्मेदार व्यक्ति को जल्द से जल्द ढूंढ़ निकाला जाए और उसे कड़ी से कड़ी कानूनी सजा दिलाई जाए.”

‘नर्सरी क्लास की बच्ची का पहला सिर पटका, फिर घसीटा और ईंट से भी किया हमला…’ स्कूल का छात्र ही बना हैवान

News Source: ANI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?