Haryana Crime: हरियाणा के पंचकूला के एक सरकारी स्कूल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने नर्सरी की एक बच्ची पर ईंट से हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि छात्र ने बच्ची पर कई बार ईंट से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले के बाद बच्ची बेहोश होकर फर्श पर गिर पड़ी। इसके बावजूद छात्र का गुस्सा शांत नहीं हुआ.
PGI अस्पताल में चल रहा है इलाज
गंभीर हालत में बच्ची को पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया है और वहां पर इलाज चल रहा है. वहीं, डॉक्टरों का कहना है कि घायल के सिर में गंभीर चोटें आई हैं और यह घटना 28 अक्तूबर की शाम की बताई जा रही है. स्कूल में उस वक्त शाम की क्लास चल रही थी और टीचरों की कमी होने की वजह से दोनों बच्चे एक ही कक्षा में पढ़ाई कर रहे थे.
परिजनों ने स्कूल व्यवस्था पर उठाए सवाल
वहीं, परिवार ने स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि जिस छात्र पर मारपीट का आरोप है. उसी ने उन्हें घायल और बेहोश बच्ची तक पहुंचाया. परिजनों ने यह भी पूछा कि जब प्रिंसिपल के ऑफिस से सीसीटीवी कैमरों की निगरानी की जाती है, तो फिर किसी का ध्यान इस घटना पर क्यों नहीं गया?
साइबर ठगों से रहें सावधान: करोड़ों के मुनाफे का झांसा देकर बुजुर्ग को लगाया 39 लाख का चूना
आरोपी छात्र ने घटनास्थल पर पहुंचाया
परिवार का आरोप है कि तीसरी क्लास के स्टूडेंट ने हमारी बच्ची को यह कहकर पहली मंजिल पर बुयाया कि उसके पिता ने उसे बुलाया है. इसके बाद उसने बच्ची के साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी. उन्होंने स्कूल की सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था पर भी चिंता जताई है. परिवार ने यह भी बताया कि जिस स्टूडेंट ने हमला किया है उसी ने उस जगह तक पहुंचाया जहां पर बच्ची घायल और बेहोश हालत में पड़ी थी.
बच्ची को दूर तक घसीटा
परिजनों ने कहा कि यह घटना सभी स्कूलों के लिए एक सबक है. यह बहुत गंभीर बात है, क्योंकि अगर इतने सारे स्कूलों और शिक्षकों के होने के बावजूद ऐसी घटनाएं होती हैं. कोई भी अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजना चाहेगा. चाहे प्राइवेट स्कूल हो या सरकारी, स्टाफ को अच्छी-खासी सैलेरी मिलती है. वे अपना काम ठीक से नहीं कर पाते. परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि पहले पत्थर मारा और उसके बाद फूल के गमले से हमला किया गया. यह भी आरोप है कि बच्ची को काफी दूर तक घसीटा, जिसे वह बुरी तरह घायल हो गई और बेहोश हो गई.
जिस पति के लिए रखा करवा चौथ का व्रत, उसी ने छीन ली जिंदगी! ग्वालियर में पत्नी की बेरहमी से हत्या
News Source: ANI
