Home Top News जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर ने रचाई सीनियर जर्नलिस्ट से शादी, तस्वीरें पर शेयर करके कही ये बात

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर ने रचाई सीनियर जर्नलिस्ट से शादी, तस्वीरें पर शेयर करके कही ये बात

by Sachin Kumar 31 October 2026, 5:12 PM IST (Updated 31 October 2026, 5:26 PM IST)
31 October 2026, 5:12 PM IST (Updated 31 October 2026, 5:26 PM IST)
CM Omar Abdullah married Nidhi Razdan

Omar Abdullah: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली है. इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए साझा की. उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, ‘कल एक नई यात्रा शुरू हुई.’ उन्होंने इस पोस्ट में निधि राजदान को भी टैग किया. इस पर निधि राजदान ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘It’s done bro.’

SC के आदेश के बाद तलाक हुआ

सूत्रों ने बताया कि यह शादी शुक्रवार को ‘स्पेशल मैरिज एक्ट’ के तहत संपन्न हुई. शादी के दौरान दोनों पक्षों के परिवार के सदस्य गवाह के तौर पर मौजूद रहे थे. उमर और उनकी पहली पत्नी पायल के बीच समझौता होने के बाद इस साल जुलाई में सुप्रीम कोर्ट के आदेश से उनका तलाक हो गया था. अब उन्होंने 49 वर्षीय निधि के साथ यह दूसरी शादी की है.

नजदीकी रिश्तेदार शामिल हुए

श्रीनगर और नई दिल्ली में हुए शादी के कार्यक्रमों में दोनों पक्षों के परिवार और करीबी रिश्तेदार शामिल हुए. इस कार्यक्रम में दोनों पक्षों के परिवार और करीबी रिश्तेदार मौजूद रहे. अब्दुल्ला की ओर से माता-पिता (फारूक अब्दुल्ला और मौली), उनकी तीन बहनें और अन्य करीबी रिश्तेदार शामिल हुए. साथ ही निधि की तरफ से माता-पिता ( एमके राजदान और सरला राजदान) मौजूद थे.

हाई कोर्ट के फैसले को दी थी चुनौती

पायल से चल रहे विवाद के बीच उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें उन्होंने तलाक देने से इनकार कर दिया था. सुनवाई के दौरान दोनों ने संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दी थी. वरिष्ठ वकील सिब्बल ने दोनों की ओर से अदालत को बताया था कि वे अपने मतभेद सुलझाने पर सहमत हो गए हैं.

1994 में हुई थी पायल से शादी

उमर अब्दुल्ला और पायल ने साल 1994 में शादी की थी. दोनों की पहली मुलाकात दिल्ली के ओबेरॉय होटल में काम करने के दौरान हुई थी. दोनों के दो बेटे हैं, जिनका नाम जाहिर और जामिर है. दोनों साल 2009 से ही एक-दूसरे से अलग रहे थे और इसकी आधिकारिक जानकारी उमर अब्दुल्ला ने 2011 में दी थी. सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा था कि दोनों कई साल से एक-दूसरे से अलग रह रहे थे.

CM उमर अब्दुल्ला के सलाहकार का बड़ा बयानः संतों की यह घाटी कश्मीरी पंडितों के बिना अधूरी

News Source: ANI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?