Home सांस्कृतिक जल्द होगा मोदी दीर्घा का उद्दघाटन, 31 मार्च तक चलेगी लाल किले में लगने वाली एग्जिविशन

जल्द होगा मोदी दीर्घा का उद्दघाटन, 31 मार्च तक चलेगी लाल किले में लगने वाली एग्जिविशन

by Farha Siddiqui 8 January 2024, 6:50 PM IST (Updated 30 July 2025, 3:13 PM IST)
8 January 2024, 6:50 PM IST (Updated 30 July 2025, 3:13 PM IST)
जल्द होगा मोदी दीर्घा का उद्घाटन, 31 मार्च तक चलेगी लाल किले में लगने वाली एग्जिविशन - Live Times

08 January 2024     

31 मार्च तक चलेगी लाल किले में लगने वाली एग्जिविशन

राजधानी दिल्ली में इस साल संस्कृति से संबंधित कई अहम कार्यक्रम होंगे। लाल किला परिसर में आयोजित अलग अलग विषयों पर लगने वाली एग्जिविशन मार्च के आखिर तक चलेगी। जबकि इसी महीने पीएम म्यूजियम में मोदी दीर्घा का उद्घाटन हो सकता है। इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी।

भारतीय कला, वास्तुकला शानदार प्राचीन मंदिरों और विरासत बावड़ियों से लेकर कपड़ों के शानदार डिजाइन तक को इसमें प्रदर्शित किया गया है।

आधिकारियों ने बताया कि लाल किले में भारत द्विवार्षिक कार्यक्रम का समापन हो गया है। 31 मार्च तक प्रदर्शनी जारी रहेगी। इसके लिए ब्रिटिश काल की 3 बैरक में अलग अलग सब्जेक्ट पर केंद्रित सात मंडप स्थापित किए गए हैं।

इसी के साथ, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल की अहम घटनाओं को प्रदर्शित करने वाली एक अलग दीर्घा आने जाने वालों के लिए 16 जनवरी से खुल सकती है।

आपको बता दें कि पिछला साल भी संस्कृति मंत्रालय के लिए काफी बिजी रहा था। 2023 में देश के अलग-अलग हिस्सों में जी 20 संस्कृति ट्रैक कार्यक्रम हुए थे।

यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?