Home राजनीति सपा मुखिया का केंद्र सरकार पर करारा हमला, सरकार उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर सकती है तो..

सपा मुखिया का केंद्र सरकार पर करारा हमला, सरकार उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर सकती है तो..

by Farha Siddiqui
0 comment
akhilesh on central government

08 January 2024     

सरकार उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर सकती है, तो किसानों का क्यों नहीं- अखिलेश

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के निशाने पर आज एक बार फिर बीजेपी रही। अखिलेश ने कहा कि जब केंद्र सरकार उद्योगपतियों का 10 लाख करोड़ का कर्ज माफ कर सकती है, तो किसानों का कर्जा माफ क्यों नहीं कर सकती। उन्होने कहा कि जबसे नोटबंदी हुई है, बैंको में पैसे  भरे पड़े हैं, इसलिए समाजवादी पार्टी इस पक्ष में है कि सरकार किसानों का कर्ज माफ करें।

उन्होनें कहा कि बीजेपी पर संसाधन की कोई कमी नहीं है, प्राइवेट कंपनी और एजेंसियों को उन्होंने हायर कर रखा है। बूथ मैनेजमेंट के लिए अलग कंपनी है। लड़ाई बड़ी है, इसलिए हम अपने संगठन के लोगों से अपील कर रहे हैं कि जिम्मेदारी दे हमारे कार्यकर्ताओं, नेताओं को, उसको बूथ दें।

अखिलेश ने कहा है कि बीजेपी की जनविरोधी नीतियों के चलते जनता इस लोकसभा चुनावों में उसे हराने को तैयार है। पार्टा लोकतंत्र और संविधान के साथ खिलवाड़ करती है। वह इस तरह की रणनीति अपनाती है, जिससे मुख्य मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाया जा सकें। इस बार के चुनाव में लोकतंत्र, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की उपेक्षा, महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध, अन्याय और भ्रष्टाचार सबसे बड़े मुद्दे होंगे।

उन्होने कहा कि सपा संगठन को सेक्टर और बूथस्तर तक मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें संगठन पर पूरा भरोसा है। समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव में बड़ी भूमिका निभाने जा रही है। उनकी पार्टी की कोशिश है, जो गठबंधन बना है, उसे मजबूत करे। गठबंधन में जो दल जहां से लड़ेगा, समाजवादी पार्टी पूरी ताकत से उसकी मदद करेगी।

उन्होनें कहा कि जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं को बूथस्तर पर चिह्नित करके जिम्मेदारी देंगे। बूथ स्तर पर नेता और कार्यकर्ता अधिकारियों से मिलकर ये पता लगाएंगें कि कहां वोट कटा और कहां वोट बढ़ा। क्योंकि चुनाव में बीजेपी कोई भी हथकंड्डा अपना सकती है। वह चुनाव आयोग को दबाव में भी ले सकती है।

अखिलेश ने कहा कि किसानों की आय दुगुनी नहीं हुई। नौजवान बेरोजगार है। बीजेपी की 10 साल की सरकार में देश में एक लाख से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या कर ली है। सरकार प्रधानों के बजट से प्रचार करके जनता को विकसित भारत का झूठा सपना दिखा रही है। उन्होंने कहा कि सिर्फ नारों से देश विकसित नहीं होगा। महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। जीएसटी ने महंगाई और बढ़ा दी है। महंगाई बढ़ाकर सरकार मुनाफा कमा रही है। ज्यादा मुनाफा कमाना और फायदा लेना भी भ्रष्टाचार है।

यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?