Home सांस्कृतिक भारत समेत पूरी दुनिया में क्रिसमस की धूम

भारत समेत पूरी दुनिया में क्रिसमस की धूम

by Live Times
0 comment
भारत समेत पूरी दुनिया में क्रिसमस की धूम, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दी क्रिसमस की बधाई

25 दिसंबर 2023

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दी क्रिसमस की बधाई

भारत समेत पूरी दुनिया आज क्रिसमस का त्योहार मना रहा है। ये नये साल के आने की दस्तक भी है। देश के तमाम हिस्सों में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। चर्च सजे हैं। प्रार्थनाओं का दौर जारी है। बाजार, दुकानें, रेस्टोरेंट सैंटा की प्रतीकात्मकता से भरे हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू समेत देश के तमाम नेताओं ने देशवासियों को क्रिसमस की बधाई दी है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी क्रिसमस की बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने क्रिसमस की बधाई देते हुए कहा कि हर कोई दया और करुणा की भावना को फिर से जागृत करेगा। उन्होंने कहा कि क्रिसमस का त्योहार प्रेम और करुणा का संदेश देता है। यह त्योहार हमें मानवता की निस्वार्थ सेवा के लिए भी प्रेरित करता है। समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए ईसा मसीह की शिक्षाएं सदैव प्रासंगिक हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि इस त्योहार पर आइए दया और करुणा की भावना को फिर से जागृत करें और अपने जीवन में यीशु मसीह की शिक्षाओं का पालन करें। उन्होंने कहा कि क्रिसमस के शुभ अवसर पर, मैं समस्त देशवासियों, विशेषकर ईसाई भाइयों और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं।

प्रधानमंत्री मोदी ने दी क्रिसमस की बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को क्रिसमस की बधाई देते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट लिखा। पीएम मोदी ने कहा कि सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं! मेरी कामना है कि त्योहारों का यह मौसम सभी के लिए खुशी, शांति और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने कहा कि आइए सद्भाव और करुणा की भावना का जश्न मनाएं जो क्रिसमस का प्रतीक है। हम एक ऐसी दुनिया की दिशा में काम करें जहां हर कोई खुश और स्वस्थ हो। हम प्रभु मसीह की महान शिक्षाओं को भी याद करते हैं।

यह भी पढ़ें : नेशनल ब्रेकिंग न्यूज़, जानिए आज देश में क्या हो रहा है, ताज़ा राष्ट्रीय खबरें

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?