Home खेल संजय सिंह ने निलंबन रद्द करने की मांग की

संजय सिंह ने निलंबन रद्द करने की मांग की

by Live Times 25 December 2023, 11:08 AM IST (Updated 22 April 2025, 12:04 PM IST)
25 December 2023, 11:08 AM IST (Updated 22 April 2025, 12:04 PM IST)
WFI अगले हफ्ते निलंबन को चुनौती देगा

24 दिसंबर

नियमों का उल्लंघन नहीं किया- WFI प्रमुख संजय सिंह

भारतीय कुश्ती महासंघ यानी WFI के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि वह सरकार को अपनी स्थिति के बारे में बताकर निलंबन रद्द करने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि फैसला करते समय हमलोगों ने किसी भी तरह से नियमों का उल्लंघन नहीं किया है। संजय सिंह ने कहा कि अगर मामले का समाधान नहीं होता तो वे कानूनी विकल्प पर भी विचार कर सकते हैं।

WFI प्रमुख संजय सिंह ने क्या कहा ?

खेल मंत्री से मिलने का समय मांग रहे हैं और उनसे निलंबन हटाने का आग्रह कर रहे हैं।

अगर बातचीत से मामला नहीं सुलझता तो हम कानूनी विकल्प तलाश सकते हैं।

हम सरकार को बताएंगे कि हमने निर्णय करते समय नियमों का पालन किया है।

जो भी फैसले किए गए वह सर्वसम्मति से किए गए।

24 राज्य संघों ने हलफनामे दिए थे और हमारे पास ईमेल हैं।

यह मेरा कोई निजी फैसला नहीं था।

हमारे पास सब कुछ लिखित में है।

हम सबूत पेश करेंगे।

आपको बता दें कि खेल मंत्रालय ने रविवार को WFI की नवनिर्वाचित संस्था को निलंबित कर दिया। उसका मानना है कि उचित प्रक्रिया का पालन किए बिना और खिलाड़ियों को तैयारी के लिए नोटिस दिए बिना अंडर-15 और अंडर-20 राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन की जल्दबाजी में घोषणा की गई।

खबरें और भी पढ़े: Latest Sports News In Hindi, खेल समाचार, स्पोर्ट् की ताज़ा ख़बरें

Follow Us On: Facebook | X | LinkedIn | YouTube Instagram

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?