Home Latest News & Updates Rajasthan News : राजस्थान में B.SC नर्सिंग का पेपर लीक,परीक्षा निरस्त, FIR दर्ज, पांच हिरासत में

Rajasthan News : राजस्थान में B.SC नर्सिंग का पेपर लीक,परीक्षा निरस्त, FIR दर्ज, पांच हिरासत में

by Sanjay Kumar Srivastava 28 January 2025, 1:14 PM IST (Updated 31 January 2025, 11:37 AM IST)
28 January 2025, 1:14 PM IST (Updated 31 January 2025, 11:37 AM IST)
RAJASTHAN UNIVERSITY

जयपुर में B.SC नर्सिंग का पेपर लीक हो गया.जिससे राजस्थान विश्वविद्यालय प्रशासन को परीक्षा निरस्त करनी पड़ी. विश्वविद्यालय यह परीक्षा फिर से कराएगा, जिसकी घोषणा बाद में की जाएगी.

JAIPUR NEWS: जयपुर में B.SC नर्सिंग का पेपर लीक हो गया.जिससे राजस्थान विश्वविद्यालय प्रशासन को परीक्षा निरस्त करनी पड़ी. विश्वविद्यालय यह परीक्षा फिर से कराएगा, जिसकी घोषणा बाद में की जाएगी. राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय जयपुर के B.SC नर्सिंग पाठ्यक्रम के द्वितीय व तृतीय सेमेस्टर के पेपर लीक हो गए. ये पेपर 23, 24 एवं 25 जनवरी 2025 को आयोजित किए गए थे. परीक्षाओं के प्रश्न-पत्र की गोपनीयता भंग होने की सूचना पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से जांच हेतु एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया है.

इस मामले में प्रशासन ने FIR भी दर्ज करवा दी है. कुलपति डॉ. धनंजय अग्रवाल ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा B.SC नर्सिंग पाठ्यक्रम के प्रथम सेमेस्टर के एप्लाइड एनाटोमी एंड एप्लाइड फिजियोलॉजी, द्वितीय सेमेस्टर के एप्लाइड बायोकेमेस्ट्री एंड एप्लाइड न्यूट्रीशन एंड डाइटेक्टिस तथा तृतीय सेमेस्टर के एप्लाइड माइक्रोबायोलॉजी एंड इंफेक्शन क्रंट्रोल इन्क्लूडिंग सेफ्टी विषय की परीक्षाएं क्रमशः 23,24 एवं 25 जनवरी को आयोजित की गई थीं.

परीक्षा से पहले छात्रों तक पहुंचा पेपर

जांच में पता चला कि परीक्षा से पहले ही छात्रों तक पेपर पहुंच गया था. इन परीक्षाओं की गोपनीयता एवं छात्र हितों को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन परीक्षाओं को निरस्त कर दिया है. जबकि आगामी परीक्षाएं विधिवत रूप से संचालित रहेंगी.
इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच के लिए जयपुर में FIR दर्ज करवा दी. साथ ही आंतरिक जांच के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी का भी गठन किया गया है. विश्वविद्यालय निरस्त परीक्षाओं के पुनः आयोजन के संबंध में नई तारीख का ऐलान जल्द ही करेगा.

पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच

उधर, पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि इन परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों के कुछ अंश की हस्तलिखित प्रति छात्रों के बीच परीक्षा से पूर्व ही पहुंच गई थी. इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर इसके मूल स्रोत और इसके प्रसार में शामिल व्यक्तियों की पहचान के लिए सक्रिय हो गई. केवल 24 घंटों के भीतर ही इस प्रकरण में जयपुर पुलिस 5 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

ये भी पढ़ेंः UP NEWS : अब 16 और 17 अप्रैल को होगी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा, महाकुंभ के कारण बदलाव

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?