Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर लोगों में जबरदस्त एक्साइटमें है. बड़े पर्दे पर रिलीज होने के बाद अब फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर ये फिल्म OTT पर कब और कहां देखने को मिलेगी? अगर आप भी सिनेमाघर जाने के बजाय घर बैठे इस मेगा बजट फिल्म का मजा लेना चाहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल, फिल्म के डिजिटल स्ट्रीमिंग पार्टनर का नाम सामने आ चुका है.
इस प्लेटफॉर्म पर देखेंगे ‘रामायण’
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ‘रामायण: पार्ट 1’ 5 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का ऑफिशियल OTT पार्टनर जियोहॉटस्टार है. यानी थिएटर में फिल्म देखने का मौका छूट गया है, तो आप इसे बाद में अपने मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर देख सकेंगे. अब बात करते हैं रिलीज डेट की. आमतौर पर फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज होने के 6 से 8 हफ्ते बाद OTT पर लाया जाता है. इसी हिसाब से अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि ‘रामायण’ 17 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो सकती है. यानी नए साल से पहले फिल्म का डिजिटल प्रीमियर भी हो सकता है. हालांकि, मेकर्स और जियोहॉटस्टार ने अभी तक OTT रिलीज की ऑफिशियल डेट की अनाउंसमेंट नहीं की है. इसलिए फिलहाल इन तारीखों को फिक्स नहीं माना जा सकता.
बॉक्स ऑफिस पर Ramayana का महाधमाका! दुनियाभर में छाई रणबीर कपूर की फिल्म
फिल्म की खासियत
फिल्म की स्टारकास्ट भी इसे खास बनाती है. रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आ रहे हैं. वहीं, साई पल्लवी ने माता सीता का किरदार निभाया है. साउथ सुपरस्टार यश फिल्म में रावण की भूमिका निभा रहे हैं. इसके अलावा रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में दिखाई दे रहे हैं. इन सबके अलावा फिल्म में रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा, अरुण गोविल राजा दशरथ और लारा दत्ता कैकेयी के रोल में नज़र आ रही हैं. साथ ही सनी देओल हनुमान के खास कैमियो में नजर आ रहे हैं.
क्या है फिल्म की कहानी?
‘रामायण: पार्ट 1’ महर्षि वाल्मीकि की रामायण के साथ और फेमस कथाओं पर आधारित है. फिल्म की कहानी में भगवान राम के 14 साल के वनवास और रावण के माता सीता के अपहरण तक की घटनाओं को दिखाया गया है. फिल्म को बड़े लेवल पर VFX और ग्रेंड विजुअल्स के साथ तैयार किया गया है. बॉक्स ऑफिस पर भी इसने अच्छी शुरुआत की. फिल्म ने पहले दिन भारत में सभी भाषाओं को मिलाकर करीब 77.50 करोड़ रुपये कमाए. वहीं, दुनियाभर में इसकी ओपनिंग 127.50 करोड़ रुपये रही. अब देखना होगा कि सिनेमाघरों के बाद OTT पर ‘रामायण’ लोगों का कितना दिल जीत पाती है.
Tiger Shroff फाइरिंग केस में नया मोड़! 16 नवंबर तक बढ़ी पुलिस कस्टडी, अब तक 13 गिरफ्तारियां
