Mumbai Police Biryani Meme: सोशल मीडिया पर हर समय कोई न कोई कॉन्ट्रोवर्सी चलती रहती है. इस समय 370 रुपए की बिरयानी ने पूरे सोशल मीडिया पर महिला सुरक्षा को लेकर बहस छेड़ दी है. लोग अपनी-अपनी राय दे रहे हैं. बड़े-बड़े स्टार्स ने इस पर पोस्ट किया है. मुंबई पुलिस ने इस विवाद पर तंज करते हुए एक मीम पोस्ट किया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं. लेकिन शिवसेना-यूबीटी की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी इस मीम को देख कर मुंबई पुलिस पर भड़क गई हैं. पहले समझिए कि यह 370 रुपए की बिरयानी का पूरा मामला क्या है.
स्टैंड- अप कॉमेडी शो पर शख्स ने दिया विवादित बयान
यह पूरा विवाद स्टैंड- अप कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो से शुरू हुआ. इस शो पर प्रणित सभी गेस्ट से बात करते हैं. इसी दौरान एक शख्स ने बातों बातों में कह दिया- “मैंने डेट पर लड़की को 370 रुपए की बिरयानी खिलाई थी, जब लड़की ने मुझे उसे घर छोड़ने के लिए कहा तो, मैंने सोचा 370 की बिरयानी खिलाई है, उसे वसूलू तो करूंगा ही”. इस स्टेटमेंट का क्लिप सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया. लोगों ने उस शख्स की सोच और कॉमेडियन की खूब आलोचना की, क्योंकि वहां उसे टोकने के बजाय सभी हंस रहे थे.
मुंबई पुलिस के पोस्ट पर भड़कीं सांसद
अब मुंबई पुलिस ने विवाद पर तंज करते हुए एक मीम पोस्ट किया है, जिसमें लिखा है- 370 में आपको सिर्फ एक प्लेट बिरयानी मिलेगी, लेकिन हमारे लॉक-अप में आपको लंबे समय तक फ्री खाना मिलेगा. इसके साथ ही हैशटैग लगाया है- ‘बिरयानी का मतलब सहमति नहीं’. साथ में कैप्शन लिखा- इच्छा आपकी है. मुंबई पुलिस का यह पोस्ट उन पुरुषों के लिए चेतावनी की तरह है, जो महिलाओं की सहमति का मतलब नहीं समझते.
Do better @MumbaiPolice , this is so disgraceful pic.twitter.com/kx1uwPSuu1
— Priyanka Chaturvedi🇮🇳 (@priyankac19) June 10, 2026
इस पोस्ट को लोगो ने खूब पसंद किया है. लेकिन शिवसेना यूबीटी की सांसद प्रियंका चुतर्वेदी ने पोस्ट को शर्मनाक बताया और कहा कि ऐसे पोस्ट करने से अच्छा है कि आप महिला सुरक्षा के लिए सड़क पर कुछ बेहतर काम करो. इस पर मुंबई पुलिस ने रिप्लाई किया- मैडम, क्या महिलाओं के साथ और महिलाओं के लिए खड़ा होना सही बात नहीं है? हम शब्दों में भी उनकी इज्जत करते हैं और अपनी बात ऐसी भाषा में कहने को तैयार हैं जो सबसे अच्छी तरह समझ में आए. महिलाओं और उनकी इज्जत की सुरक्षा कभी भी ट्रेंड से बाहर नहीं होती!
हर कोई कर रहा आलोचना
प्रणीत मोरे के शो की वीडियो पर कई इन्फ्लेएंसर्स ने रिएक्ट किया है. एल्विश यादव से लेकर कुशा कपिला और खुशबू पटानी तक ने प्रणीत मोरे को जमकर सुनाया है. सभी का कहना है कि उस शख्स के कमेंट पर मोरे का उसे न टोकना दिखाता है कि वह महिलाओं के खिलाफ घटिया मानसिकता को कॉमेडी समझते हैं. हालांकि बाद में प्रणित मोरे ने इन सब के लिए माफी मांगी और कहा कि उन्हें वह वीडियो अपलोड नहीं करना चाहिए था और शख्स के गंदे जोक पर उसे वहीं चुप कराना चाहिए था. कमेंट करने वाले हिमांशु ने भी सोशल मीडिया पर आकर माफी मांगी.
