Valuable Celebrity: इंडिया में स्टार्स की पॉपुलैरिटी का अंदाजा अक्सर उनकी फिल्मों, एंडोर्समेंट्स या सोशल मीडिया फॉलोअर्स से लगाया जाता है. लेकिन अब एक नई रिपोर्ट ने ये दिखाया है कि किसी सेलिब्रिटी की असली ताकत सिर्फ कमाई में नहीं, बल्कि लोगों के ट्रस्ट, प्रभाव और कनेक्शन में भी छिपी होती है. इसी बेस पर जारी हुई नई रैंकिंग में क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली ने भारत के सबसे कीमती सेलिब्रिटी ब्रांड का खिताब अपने नाम कर लिया है.

ब्रांड स्टडी
फॉर्च्यून इंडिया और इंटरब्रांड की पहली सेलिब्रिटी ब्रांड स्टडी के मुताबिक, विराट कोहली की ब्रांड वैल्यू 3,542 करोड़ रुपये है. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का नाम है. किंग खान की ब्रांड वैल्यू 3,017 करोड़ रुपये है. वहीं, एक्ट्रेस, फिल्म मेकर और ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा जोनस ने इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर जगह बनाई है. उनकी ब्रांड वैल्यू 2,507 करोड़ रुपये बताई जा रही है. वैसे, आपको बता दें कि, ये रैंकिंग सिर्फ केवल एंडोर्समेंट्स से होने वाली कमाई या बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस पर बेस्ड नहीं है. इसमें यह देखा गया कि कोई सेलिब्रिटी लोगों को कितना इंस्पायर करता है, उस पर कितना भरोसा किया जाता है और उसकी इमेज कितनी स्ट्रॉन्ग है.

विराट की सक्सेस
विराट कोहली की सक्सेस के पीछे उनकी शानदार खेल है. फिटनेस को लेकर उनकी पहचान और फैंस के साथ उनका स्ट्रॉन्ग कनेक्शन रहता है. क्रिकेट के मैदान से बाहर भी उनकी पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ती रही है, जिससे उनकी ब्रांड वैल्यू पहले से कहीं ज्यादा स्ट्रॉन्ग हुई है. दूसरी तरफ, शाहरुख खान आज भी एंडोर्समेंट्स की दुनिया के सबसे भरोसेमंद चेहरों में गिने जाते हैं. कई बड़े ब्रांड्स के साथ उनका सालों पुराना नाता है. उनकी पॉपुलैरिटी नई और पुरानी, दोनों जेनेरेशन में बराबर बनी हुई है. इन दोनों के अलावा प्रियंका चोपड़ा ने भी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है. एक्टिंग के अलावा वो एक सक्सेसफुल बिजनेसवुमन, फिल्म मेकर और इन्वेस्टर हैं. हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक उनकी मौजूदगी उन्हें एक ग्लोबल स्टार बनाती है, जिसका असर पीसी की ब्रांड वैल्यू में भी दिखाई देता है.
दो हीरोइन साथ दिखीं और शुरू हो गई चर्चा! जानें Cocktail 2 को लेकर इंटरनेट क्यों हुआ इतना एक्साइटेड?

टॉप 10 में हैं इनका नाम
टॉप 10 लिस्ट में चौथे नंबर पर इंडियन क्रिकेट टीम के एक्स कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी हैं, जिनकी ब्रांड वैल्यू 2,141 करोड़ रुपये है. अपने शांत स्वभाव और भरोसेमंद इमेज की वजह से धोनी आज भी ब्रांड्स की पहली पसंद बने हुए हैं. इस लिस्ट में 5वें नंबर पर ‘धुरंधर’ स्टार रणवीर सिंह का नाम है. रणवीर की एनर्जेटिक पर्सनैलिटी और अलग अंदाज उन्हें बाकी स्टार्स से अलग बनाता है. वहीं, छठे नंबर पर बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने कब्ज़ा किया हुआ है.

बिग बी भी नहीं पीछे
7वें नंबर पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का नाम है. पांच दशक से भी ज्यादा लंबे करियर के बावजूद उनकी पॉपुलैरिटी में कोई कमी नहीं आई है. वहीं, क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में 8वें नंबर पर हैं. आज भी लोगों के दिलों में मास्टर ब्लास्टर की खास जगह हैं. सचिन के बाद एक्ट्रेस आलिया भट्ट का नाम नौवें नंबर पर है. ये इस लिस्ट में जगह बनाने वाली दूसरी फीमेल सेलिब्रिटी हैं. उनकी बढ़ती इंटरनेशनल पहचान और स्ट्रॉन्ग करियर ने आलिया को इस मुकाम तक पहुंचाया है.

नंबर 10 पर हैं ये स्टार
टॉप 10 की लिस्ट में 10वें नंबर पर साउथ इंडियन सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन हैं. फिल्म ‘पुष्पा’ की सक्सेस के बाद उनकी पॉपुलैरिटी पूरे देश में बढ़ी है. इसके बाद वो भारत के सबसे तेजी से उभरते सेलिब्रिटी ब्रांड्स में शामिल हो गए हैं. वैसे, ये रैंकिंग बताती है कि आज के दौर में स्टारडम सिर्फ शोहरत का नहीं, बल्कि भरोसे और लोगों से कनेक्शन का भी खेल बन चुका है.
