Sanskar Serial Superhit: आज जब धारावाहिकों में लड़ाई-झगड़े, साजिश और न जाने क्या-क्या दिखाया जा रहा है, ऐसे में एक शुद्ध पारिवारिक सीरियल ‘संस्कार’ सुपरहिट हो गया है, जो भारतीय परिवार और संस्कारों की बात करता है. ऐसा फैमिली ड्रामा बनाने के पीछे बीएमबी प्रोडक्शंस जैसे साफ-सुथरे बैनर और के.सी. बोकाडिया जैसे लेखक-निर्देशक का योगदान है. इस संस्कारी सीरियल को के.सी. बोकाडिया और राजेश बोकाडिया ने बीएमबी प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया है.
इस सीरियल में अमन वर्मा, महेश ठाकुर, जरीना वहाब, दर्शन जरिवाला, मुग्धा गोडसे, राकेश बेदी, राजेश खेरा, सुप्रिया कार्णिक, पंकज बेरी, निशिगंधा, संजय गुरबक्सानी और निखिल पारखी सहित 35 मंझे हुए कलाकार हैं. इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे डीडी नेशनल पर किया जाता है. धारावाहिक की खास बात यह है कि इसमें उदित नारायण और कविता कृष्णमूर्ति की आवाज में गीत हैं, जो पूरे सीरियल की थीम को दर्शाते हैं.

रिश्तों का महत्व समझाता है ‘संस्कार’
जॉइंट फैमिली और मूल्यों की बात करने वाले सीरियल ‘संस्कार’ की शूटिंग बनारस, जयपुर और कश्मीर में हुई है. न केवल पूरे देश में, बल्कि दुनिया भर में लोग धारावाहिक ‘संस्कार’ को पसंद कर रहे हैं. सीरियल देखकर लोगों को वह पुराना जमाना याद आता है, जब परिवार में मां-बाप साथ रहते थे और रिश्तों का महत्व होता थी. पहले अपनों के साथ-साथ पड़ोसियों के लिए भी लोग खड़े हो जाते थे. आज जो मानवता खत्म होती जा रही है, उसे पर्दे पर जाने-माने निर्देशक के.सी. बोकाडिया ने बहुत अच्छे से पेश किया है. उन्होंने हमेशा पारिवारिक फिल्में बनाई हैं. ‘प्यार झुकता नहीं’, ‘तेरी मेहरबानियां’, ‘कुदरत का कानून’, ‘आज का अर्जुन’, ‘फूल बने अंगारे’ और ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ जैसी बेहतरीन फिल्में उनके नाम हैं.
धारावाहिक ‘संस्कार’ की टेक्निकल टीम बहुत मजबूत है. इसी वजह से इतना खूबसूरत गुलदस्ता तैयार हुआ है. के.सी. बोकाडिया के पास दर्शकों के काफी फोन और मैसेज आते हैं. हर एपिसोड के बाद लोग कॉल करके ‘संस्कार’ के डायलॉग, सिनेमैटोग्राफी, लोकेशन और कहानी की तारीफ करते हैं.
उम्मीद से आगे निकला सीरियल
निर्माता राजेश बोकाडिया कहते हैं, “मेरे सिर पर अपने पिताजी के.सी. बोकाडिया और भाई प्रमोद बोकाडिया का हाथ है. हम उनके बताए हुए रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं. इसलिए हम ऐसा कोई काम नहीं करेंगे, जिससे हमारे पिताजी की शानदार छवि पर कोई आंच आए. बीएमबी प्रोडक्शंस और के.सी. बोकाडिया का नाम पारिवारिक सिनेमा से जुड़ा हुआ है. हर एक प्रोजेक्ट ऐसा होता है, जिसे बच्चों और परिवार के साथ देखा जा सकता है. ‘संस्कार’ सीरियल भी उसी श्रेणी का है. हमें जितनी उम्मीद थी, उससे आगे ही निकल गया है ‘संस्कार’. आउटडोर की शानदार लोकेशन पर शूटिंग, टॉप कैमरा वर्क और बेहतरीन तकनीशियनों की टीम ने इसे उच्च स्तर का धारावाहिक बना दिया है. जब हमने नए क्षेत्र, धारावाहिक मेकिंग, में कदम रखा तो वहां भी अलग छाप छोड़ने का प्रयास किया. पहले सीरियल ‘सरदार: द गेम चेंजर’ की कामयाबी के बाद दूसरा सीरियल ‘संस्कार’ है, जो लोगों के दिलों को छू रहा है.”
गिरते मानवीय मूल्यों पर आधारित बेहतरीन सीरियल
मशहूर फिल्ममेकर के.सी. बोकाडिया ने पचासों सुपरहिट फिल्मों के बाद जब अपना पहला मेगा ऐतिहासिक धारावाहिक ‘सरदार: द गेम चेंजर’ बनाया, तो इसने छोटे पर्दे पर लोकप्रियता की कहानी लिख दी थी. धारावाहिक में सरदार पटेल की मुख्य भूमिका प्रसिद्ध अभिनेता रजित कपूर ने निभाई है. अब निर्माता राजेश बोकाडिया का धारावाहिक ‘संस्कार’ समाज में गिरते मानवीय मूल्यों के विषय पर आधारित एक बेहतरीन सीरियल है. उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स में ‘रक्षाबंधन’ भी शामिल है, जो भाई-बहन के पवित्र बंधन पर आधारित एक प्यारा धारावाहिक है.
‘भारत छोड़ो नोटिस’ को Imran Khan ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई 2 नवंबर तक टली
News Source: ANI
