Home Latest News & Updates ‘SA के खिलाफ मेरा अनुभव अफगान टीम को मदद करेगा…’ मैच से पहले राशिद खान ने किया खुलासा

‘SA के खिलाफ मेरा अनुभव अफगान टीम को मदद करेगा…’ मैच से पहले राशिद खान ने किया खुलासा

by Sachin Kumar
0 comment
Rashid Khan experience playing SA

T20 World Cup 2026 : साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच खेलने से पहले अफगानिस्तान के स्टार प्लेयर राशिद खान ने अपना अनुभव शेयर किया है. उन्होंने कहा कि मैंने SA20 खेला है और हमें इससे मदद भी मिलेगी.

T20 World Cup 2026 : आईसीसी टी-20 विश्व कप का आगाज शुरू हो गया है और इस टूर्नामेंट में क्रिकेट फैंस का काफी एंटरटेनमेंट हो रहा है. इसी बीच अफगानिस्तान भी शानदार प्रदर्शन कर रही हैं. हालांकि, वह न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला मुकाबला 5 विकेट से हार गई. इसी बीच खास बात यह रही कि अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर बनाया. इसी कड़ी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच खेलने से पहले अफगान टीम के स्टार प्लेयर राशिद खान ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों से जान-पहचान होने की वजह से उन्हें अफगान खिलाड़ियों को जानकारी देने में मदद मिलेगी. राशिद खान SA20 के चारों एडिशन में मौजूद रहे और यहां पर MI केप टाउन के साथ उनका एक महीना बीता है.

युवाओं को मिलेगी मदद

SA20 खेलने के बाद वह आईसीसी टी-20 विश्व कप खेलने रहे हैं ऐसे में उनके पास यह एक्सपीरियंस तो है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी किस तरह से खेलते हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच खेलने से एक दिन पहले राशिद ने कहा कि मुझे लगता है कि दुनिया भर की लीग खेलने के बाद आपको अपनी टीम के साथ शेयर करने से काफी मदद मिलती है. उन्होंने कहा कि पर्सनली मैं काफी लंबे समय खेल रहा हूं और एक साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी के साथ काफी बार क्रिकेट खेला हूं. उन्होंने कहा कि इससे उन युवाओं को काफी मदद मिलती है जो नहीं खेले हैं और इस बात का अंदाजा भी होता है कि क्या होने वाला है. राशिद ने बताया कि उन्होंने करीब एक महीना बिताया और मुझे लगता है कि आप नेशनल टीम को जो जानकारी देते हैं उससे युवाओं को सच में मदद मिली है.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलने में मिलेगी मदद

इसके अलावा राशिद खान को भारतीय मैदानों की पिच को काफी करीब से जानते हैं और साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए उन्हें काफी मदद मिलेगी. साथ ही वह यह भी अच्छे भांप पाएंगे कि किस गेंदबाज को कब बॉलिंग करवानी है. लेकिन कई दफा पिच कैसा बिहेव करेगी इसके बाद पर ढंग से नहीं पता चल पाता है. साथ ही IPL एक अलग खेल होता है और आईसीसी इवेंट के दौरान अलग तरीके का खेल खेला जाता है.

इसके अलावा जब कोई खिलाड़ी अपने देश के लिए अंतरराष्ट्रीय खेल खेलता है तो उस समय अलग प्रकार का दबाव होता है. यही वजह है कि हर एक खिलाड़ी के मन अलग फीलिंग भी होती है. राशिद ने कहा कि खेल से पहले पिच का व्यवहार करेगी इसके बारे में बहुत कम लोगों को पता होती है. साथ ही अगर मैं बहुत खेल रहा हूं और हमारे पर में कोई फैसला आएगा यह भी बहुत गलत होगा. साथ ही 27 साल के इस क्रिकेटर को काफी उम्मीद थी कि उनके पेस बॉलर साउथ अफ्रीका के खिलाफ बेहतर कोशिश करेंगे, क्योंकि वे चेन्नई में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में स्पिनर मुजीब रहमान के बनाए प्रेशर को झेलने में नाकाम रहे थे.

यह भी पढ़ें- IND vs PAK मैच से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने किया खुलासा, PAK के कहने पर उठाया था ये बड़ा कदम

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?