Home पर्यावरणमौसम दिल्ली-NCR में ठंड का प्रकोप जारी

दिल्ली-NCR में ठंड का प्रकोप जारी

कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

by Farha Siddiqui
0 comment
Cold wave continues in Delhi-NCR

18 January 2024

दिल्ली में लगातार ठंड का प्रकोप जारी है। गुरुवार की सुबह दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में शीतलहर ने ठंड को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। हालांकि बाकि दिनों के मुकाबले आज न्यूनतम तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं दर्ज की गई। गुरुवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने ठंड को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। 

हवाई रेल यातायात प्रभावित

घने कोहरे के चलते ट्रेनों और हवाई उड़ानों पर भी असर पड़ता दिख रहा है। आईएमडी ने एक्स पर की हुई पोस्ट में कहा कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रात से लेकर सुबह तक कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी 50 से 100 मीटर के बीच रही। लो विजिबिलिटी के कारण पिछले चार दिनों से उड़ान पर काफी असर पड़ा है। कई उड़ानों को रद्द कर दिया गया। बुधवार को भी 6 फ्लाइट रद्द करनी पड़ी तो सौ से ज्यादा उड़ानों को रीशिड्यूल किया गया। अधिकारी ने बताया कि दो उड़ानों को जयपुर और एक को हैदराबाद और एक को मुंबई भेजा गया।

बढ़ती ठंड का असर यातायात पर पड़ रहा है। कई ट्रेने देरी से चल रही हैं, ट्रनों पर कोहरे की मार साफ देखी जा रही है। भारतीय रेलवे के प्रवक्ता ने कहा कि कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 18 ट्रेने छह घंटे तक की देरी से चल रही हैं।

तापमान जा सकता हैं 18 डिग्री सेल्सियस तक

दिल्ली एनसीआर में उत्तर पश्चिम दिशा से चलने वाली हवा कि रफ्तार 4 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा है। जिसका वजह से लोगों को शीतलहर का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 22 जनवरी तक लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। तापमान 7 से 8 डिग्री के आसपास ही रहेगा। सुबह शाम कोहरा भी छाया रहेगा। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

कश्मीर में भी ठंड से लोग परोशान

कश्मीर में ज्यादातर जगहों पर रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही हैं। लगातर शीतलहर की स्थिति बनी हुई है।  श्रीनगर में बुधवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। काजीगुंड में तापमान शून्य से 4.2 डिग्री से नीचे, गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में तापमान शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस से नीचे, पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस से नीचे, कुपवाड़ा में शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें – भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल  ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?