Home Latest News & Updates हरे में खुलने के बाद लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही गिरे

हरे में खुलने के बाद लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही गिरे

by Amit Dubey 19 May 2026, 4:07 PM IST
19 May 2026, 4:07 PM IST
Stock Market Update

Stock Market Update: आज बाजार बंद के दौरान टेक कंपनियों के शेयरों में तेजी दिखी. देश की दिग्गज आईटी कंपनियों में से एक इंफोसिस के शेयर में 4.77 फीसदी की तेजी दिखी. यह 1196.90 के स्तर पर हरे निशान में बंद हुआ.

Stock Market Update: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच हाल ही में एक खबर आई कि ईरान ने पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को एक नया शांति प्रस्ताव भेजा है. दुनिया को उम्मीद है कि अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ईरान के इस बार वाले प्रस्ताव पर कुछ सकारात्मक रुख अपनाएंगे. हालांकि, फाइनल रिजल्ट तो उनके हाथों में ही होता है.

इस बीच आज दुनिया के बाजारों के अलावा भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में खुले. स्टॉक मार्केट के खास इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी50 दोनों बाजार खुलते ही हरे निशान में कारोबार करते हुए दिखे. हालांकि, बाजार की यह तेज चाल अधिक देर तक नहीं टिक सकी. जी हां, मार्केट बंद के दौरान भारतीय शेयर बाजार एक बार फिर से लाल में बंद हुआ. आज दिन की सारी बढ़त बाजार ने क्लोजिंग के समय गंवा दी.

सेंसेक्स 114 अंकों के साथ बंद

सबसे पहले बात हम 30 शेयरों वाले सेंसेक्स की करेंगे. आज बाजार खुलते ही इसमें 340 अंकों की तेजी दिखी. स्टॉक एक्सचेंज की आधिकारिक वेबसाइट बीएसई के अनुसार, यह करीब 0.5 फीसदी का उछाल दिखाते हुए हरे निशान में 75,656 पर कारोबार करते हुए दिखा. इसका आज का हाई 75,746.27 रहा और लो 75,115.99 रहा. वहीं, बाजार बंद के दौरान सेंसेक्स 114.19 अंक गिरा. यह 0.15 फीसदी गिरकर लाल निशान में 75,200.85 पर बंद हुआ. इस दौरान 30 शेयरों वाले सेंसेक्स इंडेक्स में 12 शेयर हरे में और 18 शेयर लाल निशान में बंद हुए.

टेक शेयरों में तेजी

आज बाजार बंद के दौरान टेक कंपनियों के शेयरों में तेजी दिखी. देश की दिग्गज आईटी कंपनियों में से एक इंफोसिस के शेयर में 4.77 फीसदी की तेजी दिखी. यह 1196.90 के स्तर पर हरे निशान में बंद हुआ. वहीं, एचसीएल टेक में 2.73 फीसदी तेजी, टेक महिंद्रा में 2.42 फीसदी की तेजी और टीसीएस में 0.96 फीसदी की तेजी दिखी.

निफ्टी50 में 0.14 फीसदी की गिरावट

आज बाजार खुलने के समय निफ्टी50 में करीब 0.4 फीसदी की तेजी दिखी और यह हरे निशान में 23,734 पर कारोबार करते हुए नजर आया. इसका आज का हाई 23, 782.30 रहा और लो 23,587.20 रहा. मार्केट बंद के दौरान 50 शेयरों वाले इंडेक्स निफ्टी में 0.14 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. यह लाल निशान में 23,618 के स्तर पर कारोबार करते हुए बंद हुआ. इसके 50 शेयरों में से 19 हरे और 30 लाल में बंद हुए. बाकी का एक शेयर अपरिवर्तित रहा.

निफ्टी बैंक में भी गिरा

निफ्टी50 के अलावा निफ्टी बैंक में भी आज गिरावट दिखी. यह बाजार बंद होने के दौरान 0.24 फीसदी गिर गया. निफ्टी बैंक लाल निशान में 53,409.15 के स्तर पर कारोबार करते हुए बंद हुआ. इसका आज का हाई 53,770.65 और लो 53,337.05 रहा.

यह भी पढ़ें: Indian Rupee falls: कब थमेगी रुपये की गिरावट? 1 डॉलर = ₹96.38, जानिए एक्सपर्ट ने क्या कहा

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?