Home Top News सीरिया में रक्षा मंत्रालय के बाहर धमाका, एक सैनिक की मौत और कई लोग घायल

सीरिया में रक्षा मंत्रालय के बाहर धमाका, एक सैनिक की मौत और कई लोग घायल

by Amit Dubey 19 May 2026, 8:05 PM IST
19 May 2026, 8:05 PM IST
Syria Blast

Syria Blast: मंगलवार को सीरिया की राजधानी में रक्षा मंत्रालय की इमारत के बाहर एक बम विस्फोट हुआ, जिसमें एक सैनिक की मौत हो गई और लगभग एक दर्जन अन्य लोग घायल हो गए.

Syria Blast: दक्षिण पश्चिम एशिया के मध्य पूर्व क्षेत्र में स्थिति सीरिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जी हां, यहां की राजधानी दमिश्क में बम ब्लास्ट हुआ है. न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को सीरिया की राजधानी दमिश्क में रक्षा मंत्रालय की इमारत के सामने बम ब्लास्ट हुआ. शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस धमाके में एक सैनिक की मौत हो गई है. वहीं 12 से अधिक लोगों के जख्मी होने की सूचना है. अभी तक की मिली जानकारी के अनुसार, किसी ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. धमाके के बाद राजधानी में सुरक्षा को और अधिक बढ़ा दिया गया है. संबंधित पुलिस और जांच अधिकारी मामले की जांच में लगे हुए हैं.

रक्षा मंत्रालय के बाहर कार में धमाका

मंगलवार को सीरिया की राजधानी में रक्षा मंत्रालय की इमारत के बाहर एक बम विस्फोट हुआ, जिसमें एक सैनिक की मौत हो गई और लगभग एक दर्जन अन्य लोग घायल हो गए. इस धमाके के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी जैसा माहौल हो गया. धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनी गई. इस घटना की जानकारी सीरिया के रक्षा मंत्रालय और सरकारी मीडिया ने दी है.
बताया गया कि धमाके के बाद मौके पर तुरंत सुरक्षाकर्मी भी पहुंचे और इसकी जांच शुरू कर दी. सीरिया के रक्षा मंत्रालय ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि सैनिकों ने दमिश्क के मध्य बाब शर्की जिले में एक बम बरामद किया जो विस्फोट के लिए तैयार था. जब वे इसे निष्क्रिय कर रहे थे, तभी पास में एक कार में विस्फोट हो गया, जिसमें एक सैनिक की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए.

एक की मौत 12 जख्मी

सीरिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि विस्फोट रक्षा मंत्रालय से जुड़ी एक इमारत के बाहर हुआ. हालांकि,उसने इसके बारे में और अधिक कोई जानकारी नहीं दी है. सीरिया के सरकारी टीवी चैनल ने बताया कि विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और नागरिकों सहित 12 अन्य घायल हो गए. जो एक व्यक्ति मारा गया है वह सीरिया का सैनिक है.

जानकारी के मुताबिक, इस धमाके की किसी ने भी अभी तक जिम्मेदारी नहीं ली है. हालांकि, इससे पहले भी सीरिया में कई धमाके हुए हैं. तब ऐसे हमलों के लिए इस्लामिक स्टेट समूह को जिम्मेदार ठहराया जाता था. दिसंबर 2024 में विद्रोही समूहों द्वारा दमिश्क में प्रवेश किया गया था. तब करीब पांच दशकों के शासन के बाद असद परिवार को सत्ता से बेदखल कर दिया गया था. इस घटना के बाद से आईएस (इस्लामिक स्टेट समूह)ने ऐसे हमलों की जिम्मेदारी ली थी.

यह भी पढ़ें: ‘Clock is Ticking…’, ट्रंप ने ईरान को दी सख्त चेतावनी; क्या तेहरान पर होगा बड़ा हमला?

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?