Home पर्यावरणमौसम कड़ाके की ठंड ने लोगों का जीना किया मुहाल, हवाई उड़ानों पर भी असर

कड़ाके की ठंड ने लोगों का जीना किया मुहाल, हवाई उड़ानों पर भी असर

by Farha Siddiqui 15 January 2024, 12:58 PM IST (Updated 1 August 2025, 11:36 AM IST)
15 January 2024, 12:58 PM IST (Updated 1 August 2025, 11:36 AM IST)
कड़ाके की ठंड ने लोगों का जीना किया मुहाल, हवाई उड़ानों पर भी असर

15 January 2024

हवाई उड़ानों पर भी मौसम का असर

दिल्ली में ठंड का सितम लगातार जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार की सुबह दिल्ली की सबसे ठंडी सुबह रही। आज न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री दर्ज किया गया है। जो मौसम के औसत से 4 डिग्री कम है। दिल्ली-एनसीआर आज कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे की चादर में लिपटा हुआ नजर आया। इस हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। जिसके कारण 18 ट्रेनें और कई उड़ानें देरी से चल रही हैं।

तापमान में आ रही है गिरावट

रविवार को न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शनिवार को 3.6 डिग्री सेल्सियस और शुक्रवार के 3.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान था। लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। जिससे आम जीवन पर काफी असर पड़ रहा है। लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं। आईएमडी के अनुसार तापमान में अभी और गिरवाट दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है, और शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी।

कश्मीर में लोगों को ठंड से नहीं मिल रही राहत

कश्मीर की बात करें तो यहां भी ठंड का सितम जारी है। लोगों को अब तक कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिली है। श्रीनगर में रात का तापमान शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है। यहां रात का तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे चला गया है। मौसन विभाग के मुताबिक सोमवार को भी कश्मीर शीत लहर की चपेट में रहेगा। जबकि रविवार को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है। काजीगुंड में शून्य से 4.2 डिग्री, उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में शून्य से 2.8 डिग्री नीचे रहा।

हवाई उड़ानों पर मौसम की मार

खराब मौसम का असर हवाई उड़ानों पर भी हो रहा है। बढ़ती ठंड और घने कोहरे के चलते दिल्ली हवाई अड्डे पर कुल पांच उड़ानों को डायवर्ट किया गया है। अधिकारियों की तरफ से ये जानकरी दी गई है। चार उड़ानों को जयपुर और एक उड़ान को अहमदाबाद डायवर्ट कर दिया गया है। वही रविवार को कुल 10 उड़ानों को डायवर्ट किया गया था और कई उड़ानों को रद्द करना पड़ा था।

यह भी पढ़ेंः ताज़ा अपडेट और पूर्वानुमान, Hindi Weather News आज का मौसम

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?