Home Top News किश्तवाड़ से लापता दो SPO के शव बरामद, हथियार भी गायब, दच्छन सेक्टर में थे तैनात

किश्तवाड़ से लापता दो SPO के शव बरामद, हथियार भी गायब, दच्छन सेक्टर में थे तैनात

by Sanjay Kumar Srivastava 12 November 2026, 1:28 PM IST (Updated 12 November 2026, 1:29 PM IST)
12 November 2026, 1:28 PM IST (Updated 12 November 2026, 1:29 PM IST)
किश्तवाड़ से लापता दो SPO के गोलियों से छलनी शव बरामद, हथियार भी गायब, दच्छन सेक्टर में थे तैनात

J&K News: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से लापता दो विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) के गोलियों से छलनी शव बरामद होने से हड़कंप मच गया. दोनों अधिकारियों के हथियार गायब थे. अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि किश्तवाड़ जिले से लापता हुए दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स (SPO) के गोलियों से छलनी शव बरामद कर लिए गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान SPO रशपाल कुमार (बेल्ट नंबर 65, उम्र 45 वर्ष) और SPO बॉबी चंद (बेल्ट नंबर 920, उम्र 57 वर्ष) के रूप में हुई है. दोनों कियार दच्छन के रहने वाले थे और किश्तवाड़ जिले के दच्छन सेक्टर के SOG कियार में तैनात थे.

10 नवंबर को ड्यूटी जाते समय हो गए थे लापता

10 नवंबर को जब उन्हें मरवाह सेक्टर के आर्मी कैंप धरना में रोटेशन ड्यूटी पर भेजा गया था, तब से वे लापता हो गए थे. वे ड्यूटी के लिए तय जगह पर नहीं पहुंचे थे. उनके शव दच्छन सेक्टर के जंगली इलाके से बरामद किए गए हैं, जिन पर गोली लगने के निशान थे. मौके पर उनके सर्विस हथियार नहीं मिले. उनके लापता होने के बाद एक बड़ा सर्च अभियान चलाया गया था. हमलावरों का पता लगाने के लिए सुरक्षा बलों ने अब इस इलाके में अपना अभियान और तेज कर दिया है.

खड़गे ने दो जवानों की हत्या पर जताया गहरा दुख

उधर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में दो विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) की हत्या की निंदा की. उन्होंने कहा कि आतंकवाद की कोई भी घटना देश की रक्षा करने, अपने लोगों को सुरक्षित रखने और शांति बनाए रखने के सामूहिक संकल्प को कमजोर नहीं कर सकती. उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ एकजुट और दृढ़ है. खड़गे ने इन दो जवानों की हत्या पर गहरा दुख जताया. यह घटना कुलगाम जिले में CRPF के तीन जवानों के एक आतंकी हमले में घायल होने के ठीक एक दिन बाद हुई है. उन्होंने इन अफसरों के साहस और बलिदान को सलाम किया और उनके शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की.

सुनील शर्मा ने घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

कहा कि मैं हमारे इन बहादुरों के साहस, वीरता और सर्वोच्च बलिदान को नमन करता हूं. किश्तवाड़ की विधायक शगुन परिहार ने भी इन हत्याओं पर दुख जताया. इस बीच, जम्मू-कश्मीर में विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने इन हत्याओं को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि इस इलाके में आतंकवाद को समर्थन देने वाला पुराना नेटवर्क अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है. BJP नेता ने आरोप लगाया कि आतंकवादियों ने इन दोनों जवानों को तब अगवा कर लिया, जब वे दूर-दराज के दच्छन इलाके में घने जंगल से गुजर रहे थे. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को समर्थन देने वाले तंत्र के अवशेष अभी भी इलाके में मौजूद हैं.

कुलगाम आतंकी हमला : बाइक से आए दो आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर बरसाईं गोलियां, तीन जवान घायल

News Source: ANI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?