Home Top News हवा में प्लेन-सेना के हेलीकॉप्टर की टक्कर में बढ़ा मौत का आंकड़ा, नदी से बरामद किए गए शव

हवा में प्लेन-सेना के हेलीकॉप्टर की टक्कर में बढ़ा मौत का आंकड़ा, नदी से बरामद किए गए शव

by Live Times 31 January 2025, 10:34 AM IST (Updated 1 February 2025, 12:00 PM IST)
31 January 2025, 10:34 AM IST (Updated 1 February 2025, 12:00 PM IST)
US Air Disaster: अमेरिकन एयरलाइंस का एक विमान सेना के ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टर से टकरा गया है. टक्कर के बाद दोनों विमान पोटोमैक नदी में गिर गए. इसमें कई लोगों ने अपनी जान गवाई है.

US Air Disaster: अमेरिकन एयरलाइंस का एक विमान सेना के ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टर से टकरा गया है. टक्कर के बाद दोनों विमान पोटोमैक नदी में गिर गए. इसमें कई लोगों ने अपनी जान गवाई है.

US Air Disaster : अमेरिका में सेना के एक हेलीकॉप्टर और एक यात्री विमान की बीच हवा में हुई टक्कर में कोई भी जिंदा नहीं बचा है. दोनों विमानों में सवार सभी 67 लोगों की मौत हो गई है. इस घटना की जानकारी अधिकारियों ने गुरुवार को दी है. यह पिछले 25 साल के अमेरिकी इतिहास की सबसे घातक विमान दुर्घटना है. यह दुर्घटना रात 9 बजे (अमेरिका के समय के अनुसार) से पहले दुनिया के सबसे कड़े नियंत्रित और निगरानी वाले हवाई क्षेत्र में हुई, जो व्हाइट हाउस और कैपिटल से लगभग 4.8 किलोमीटर दक्षिण में है.

कौन-कौन था सवार?

इस घटना को लेकर अधिकारियों ने बताया कि हादसा बुधवार देर रात हुआ था. यहां वाशिंगटन से पोटोमैक नदी के पार रोनाल्ड रीगन नेशनल एयरपोर्ट पर अमेरिकन एयरलाइंस का एक विमान उतरने जा रहा था, तभी एक सैन्य हेलीकॉप्टर के अमेरिकन एयरलाइंस के जेट के रास्ते में आ गया. दोनों विमान पोटोमैक नदी के बर्फीले पानी में समा गए. विमान में 60 यात्री और 4 चालक दल के सदस्य सवार थे. हेलीकॉप्टर में तीन सैनिक सवार थे. हादसे के बाद घटना स्थल से 67 शव बरामद हुए हैं. बता दें कि अमेरिकन एयरलाइंस के विमान में चालक दल समेत कुल 64 लोग सवार थे. वहीं, अमेरिकी सेना के ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टर में तीन सैनिक सवार थे. सूत्रों की मानें तो मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है.

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है उनपर गहरा दुख जताया और कहा कि भारत इस घड़ी में संयुक्त राज्य अमेरिका के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि वॉशिंगटन डीसी में हुई दुखद टक्कर में लोगों की मौत से बहुत दुखी हूं. पीड़ित परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं. हम अमेरिका के लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं.

यह भी पढ़ें: ‘100 फीसदी टैरिफ लगा दूंगा…’, BRICS को डोनाल्ड ट्रंप की सीधी धमकी! क्यों भड़के USA राष्ट्रपति

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?