India-Pakistan War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अंतरराष्ट्रीय विवादों को सुलझाने को लेकर फिर से दावा किया है. उन्होंने दावा किया कि उन्होंने अपने दूसरे कार्यकाल में भारत-पाकिस्तान समेत 8 युद्ध रुकवाए हैं. इस दौरान ट्रंप ने कांगो और रवांडा के बीच चल रहे बीते 14 साल पुराने युद्ध को रुकवाने का श्रेय लिया. इसके अलावा उन्होंने भारत-पाक युद्ध को सुलझाने को लेकर कहा कि पिछले साल मई में चार दिनों तक चली जंग के दौरान 11 जेट विमान गिराए गए थे. बुधवार को एयर फोर्स वन में बात करते हुए ट्रंप ने यह भी कह दिया कि इतने सारे युद्ध रुकवाने के लिए उन्हें किसी दूसरे व्यक्ति की तुलना में नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए था.
4 दिन की जंग में 11 विमान गिरे : ट्रंप
वहीं, भारत ने मई में चली पाकिस्तान के साथ जंग को रुकवाने के लिए तीसरे पक्ष के दखल से इनकार किया है. ट्रंप ने दावा किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद परमाणु युद्ध में बदलने वाला था. सात ही उन्होंने यह भी कहा कि चार दिनों तक चली इस जंग में 11 विमान भी गिराए गए थे. हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट नहीं किया है कि ये जेट विमान दोनों देशों में से किसके थे या दोनों ही देशों के थे. दूसरी तरफ भारत ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय हमलों में F-16 जेट समेत पाकिस्तान के कम से कम एक दर्जन सैन्य विमान नष्ट कर दिए थे या फिर उन्हें भारी नुकसान पहुंचाया गया है.
US ने ईरान के खिलाफ रोकी हमले की कार्रवाई, अब तक 90 ठिकानों को बना चुका है निशाना
3 से 5 करोड़ लोगों की जान बच गई
डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत-पाकिस्तान संघर्ष को रोककर 3 से 5 करोड़ लोगों की जान बचाने का श्रेय दिया. उन्होंने कहा कि सोचिए, अगर यह संख्या इससे भी ज्यादा होती तो? बता दें कि भारत ने पिछले साल 7 मई को पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान के नियंत्रण वाले इलाकों में मौजूद आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाते हुए ऑपरेशन सिंदूर किया था. वहीं, इस ऑपरेशन के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिनों तक जबरदस्त झड़पें हुईं और 10 मई को सैन्य कार्रवाई रोकने पर दोनों देशों के बीच सहमति बनी.
तीसरे पक्ष कोई कोई भूमिका नहीं रही
भारत और पाकिस्तान के बीच जंग शांत होने के बाद से ही डोनाल्ड ट्रंप दावा करते फिर रहे हैं कि उनके दखल के बाद ही लड़ाई खत्म हुई है. वहीं, मोदी सरकार का कहना है कि दोनों पक्षों ने अमेरिका की मधस्थता के बिना अपनी सेनाओं के बीच सीधी बातचीत के बाद सैन्य कार्रवाई को रोक दिया गया.
‘समुद्री, खनिज और परमाणु समझौता…’ क्यों है PM मोदी का ऑस्ट्रेलियाई दौरा इतना खास?
News Source: PTI
