Home Top News अमेरिकी अटैक के बाद ईरान का पलटवार, बहरीन और कुवैत पर किया ताबड़तोड़ हमला

अमेरिकी अटैक के बाद ईरान का पलटवार, बहरीन और कुवैत पर किया ताबड़तोड़ हमला

by Amit Dubey 8 July 2026, 12:45 PM IST (Updated 8 July 2026, 12:46 PM IST)
8 July 2026, 12:45 PM IST (Updated 8 July 2026, 12:46 PM IST)
Iran Attack Bahrain-Kuwait

Iran Attack Bahrain-Kuwait: पश्चिम एशिया में एक बार फिर से संघर्ष बढ़ता हुआ दिख रहा है. ईरान और अमेरिका के बीच हमले शुरू हो गए हैं. इन हमलों को बीते दिनों इन दोनों देशों के बीच हुए अंतरिम समझौते के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. खबर यह भी है कि ईरान अमेरिकी हमले के बाद होर्मुज को बंद कर सकता है. इस बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है.

जी हां, आज बुधवार सुबह में ईरान के पोर्ट्स, सैन्य व तेल ठिकानों और अन्य जगहों पर अमेरिकी हमले के बाद अब तेहरान ने भी पलटवार किया है. इसने अमेरिकी सैन्य ठिकाने वाले देश बहरीन और कुवैत पर एक बार फिर से हमला कर दिया है. यह हमला नया है क्योंकि पहले भी ईरान ने इन दोनों देशों को अमेरिकी से बदला लेने के लिए निशाने पर लिया है.

बहरीन और कुवैत पर हमला

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, अमेरिका द्वारा किए गए हवाई हमलों के जवाब में ईरान द्वारा जवाबी हमले शुरू करने के बाद बहरीन ने बुधवार सुबह तीसरी बार मिसाइल अलर्ट सायरन बजाया. बहरीन ने लोगों से फारस की खाड़ी में सऊदी अरब के तट से दूर स्थित द्वीप राज्य में शरण लेने का आग्रह किया. बुधवार को ईरान ने बहरीन और कुवैत दोनों को निशाना बनाया है. इनपर मिसाइलों और ड्रोन से ताबड़तोड़ हमले की खबर है.

ईरान में 80 से अधिक ठिकानों पर हमला

बता दें कि अमेरिका ने कहा कि उसने आज सुबह ईरान में 80 से अधिक ठिकानों पर हमला किया. ये हमले ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन जहाजों पर किए गए हमले के बाद किए गए. एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि सेना ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम, तटीय निगरानी प्रणालियों, जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइलों के साथ-साथ जहाज-रोधी क्रूज मिसाइलों और ड्रोन के लॉन्च साइटों को निशाना बना रही है. उस अधिकारी ने आगे कहा कि ईरानी बंदरगाह सुविधाओं को भी निशाना बनाया जा रहा है.

अमेरिकी हमले पर ईरान ने क्या कहा था?

ईरानी सरकारी मीडिया ने केशम और बंदर अब्बास में विस्फोटों की आवाजें सुनने की सूचना दी थी. ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने भी X पर एक पोस्ट में कहा था कि अमेरिका द्वारा किए गए नए हमले उस समझौते का उल्लंघन हैं.

जानकार बता रहे हैं कि नए सिरे से किए गए हमलों से जलडमरूमध्य को पूरी तरह से फिर से खोलने, तेहरान के विवादित परमाणु कार्यक्रम को रोकने और 28 फरवरी को शुरू हुए युद्ध को स्थायी रूप से समाप्त करने के उद्देश्य से चल रही वार्ता की कठिनाई निश्चित रूप से बढ़ जाएगी.

अमेरिका ने ईरान पर फिर किया हमला, होर्मुज में जहाजों पर अटैक के बाद यूएस का जवाब

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?