Home Top News स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास ईरानी नौसेना का हमला, दुश्मन की पनडुब्बी तबाह करने का दावा

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास ईरानी नौसेना का हमला, दुश्मन की पनडुब्बी तबाह करने का दावा

by Sachin Kumar 30 October 2026, 7:50 PM IST (Updated 30 October 2026, 7:51 PM IST)
30 October 2026, 7:50 PM IST (Updated 30 October 2026, 7:51 PM IST)
Iranian Navy destroyed enemy submarine Strait of Hormuz

Iran-US Tension: ईरान और अमेरिका के बीच फिलहाल सीधा सैन्य टकराव थमा हुआ है, लेकिन दोनों देशों के बीच तनाव और गतिरोध अब भी जारी है. हालांकि, बीती रात ईरान पर हमले की खबर सामने आई थी, जिसमें उसे नुकसान पहुंचने की भी बात कही गई. वहीं, ईरान ने स्पष्ट कर दिया है कि वह किसी भी हमले का जवाब देने के लिए तैयार है. जरूरत पड़ने पर वह पड़ोसी देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को एक बार फिर निशाना बना सकता है. इसी बीच, अमेरिकी हमले के जवाब में ईरानी बलों ने एक महत्वपूर्ण समुद्री चोक प्वाइंट के पास मौजूद दुश्मन की एक पनडुब्बी को निशाना बनाकर नष्ट करने का दावा किया है.

ईरानी नौसेना ने पनडुब्बी को बनाया निशाना

नौसेना ने अपने बयान में कहा कि आज (शुक्रवार) सुबह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पूर्व में स्थित इलाके में काम कर रही दुश्मन की एक पनडुब्बी को ईरानी नौसेना के जवानों ने निशाना बनाया और नष्ट कर दिया. एक अन्य घटनाक्रम में ईरानी सरकारी प्रसारक ने बताया कि उसी समुद्री इलाके में दो तेल टैंकर समुद्री बारूदी सुरंगों से टकराने के बाद आग की चपेट में आ गए. ईरानी अधिकारियों ने कहा कि यह घटना इसलिए हुई, क्योंकि इन जहाजों ने समुद्री सुरक्षा संबंधी आधिकारिक चेतावनियों को नजरअंदाज किया और चुपके से इस समुद्री गलियारे से गुजरने की कोशिश कर रहे थे. बयान में आगे कहा कि दुश्मन के दो टैंकर नियमों की अनदेखी करते हुए अपने ट्रैकिंग सिस्टम को बंद करके होर्मुज जलडमरूमध्य के असुरक्षित इलाकों से गुजर रहे थे. इस दौरान समुद्री बारूदी सुरंगों से टकराने के बाद उनमें आग लग गई.

Netanyahu की पार्टी बनी नंबर वन, फिर भी सत्ता की राह मुश्किल! 10 नवंबर को नई संसद लेगी शपथ

कमर्शियल ऑपरेटरों को ठहराया जिम्मेदार

ईरानी नौसेना के अधिकारियों ने इस घटना के लिए सीधे तौर पर कमर्शियल ऑपरेटरों को जिम्मेदार ठहराया है. IRIB के माध्यम से उन्होंने कहा कि अनधिकृत रास्तों पर जहाज ले जाने के लिए मालिकों को जवाबदेह ठहराया जाएगा. बयान में चेतावनी दी गई कि अनधिकृत आवाजाही करने और सुरक्षा संबंधी चेतावनियों को नजरअंदाज करने के जो भी परिणाम होंगे. उसको तेल टैंकर के मालिक खुद भुगतेंगे. क्षेत्रीय जलमार्गों पर अपनी सख्त सुरक्षा नीति को दोहराते हुए ईरानी सशस्त्र बलों ने चेतावनी दी कि उनके समुद्री हितों वाले इलाकों में से किसी भी तरह की अनधिकृत मौजूदगी या सैन्य जासूसी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

घुसपैठ वाले लोगों को जवाब दिया जाएगा

नौसेना के बयान के अंत में कहा गया है कि हम दुश्मन को चेतावनी देते हैं कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के सशस्त्र बलों की निगरानी वाले इलाकों में अगर कोई भी हलचल और घुसपैठ करता पाया जाता है तो उसका उचित जवाब दिया जाएगा. यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब समुद्री गलियारे आवाजाही को लेकर तनाव चरम पर है. ईरान अधिकारी होर्मुज में अपने नियंत्रण होने की बात कह रहे हैं और कमर्शियल जहाजों को उन इलाकों से न गुजरने की चेतावनी दे रहे हैं. वहीं, IRIB के अनुसार, मेजर जनरल यजीदी ने कहा कि जब तक ईरान की शर्तें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक होर्मुज जलडमरूमध्य बंद रहेगा और यह इस्लाम के योद्धाओं के नियंत्रण में रहेगा. ये घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आए हैं जब वाशिंगटन, ईरान को लेकर अपने सैन्य और राजनयिक विकल्पों पर विचार कर रहा है.

ट्रंप के दबाव के बाद यूक्रेन ने फिर खोला मोर्चा? रूस की तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमले की रिपोर्ट

News Source: ANI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?