US Iran Tension: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान के द्वारा जहाजों को निशाना बनाने के बाद अमेरिका ने तेहरान के करीब 140 ठिकानों पर बड़ा अटैक कर दिया. इसमें ईरान की मिसाइल, ड्रोन लॉन्च साइट और गोला-बारूद डिपो के तबाह होने की खबर है. हालांकि, इस अटैक के बाद अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने अब अपने इस हमले को रोक दिया है और कहा है कि उसका यह अटैक का दौर पूरा हो चुका है. वहीं, अमेरिकी हमले पर ईरान ने पलटवार किया है. तेहरान ने अमेरिकी सैन्य बेस वाले खाड़ी देशों पर हमला कर दिया है.
ईरान के खिलाफ हमलों का तीसरा दौर पूरा- अमेरिका
अमेरिकी सेंट्रल कमांड यानी U.S. सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि उन्होंने 11 जुलाई को ईरान के खिलाफ हमलों का तीसरा दौर पूरा किया. उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में एक और कमर्शियल जहाज पर हमले के लिए ईरानी सेना को जिम्मेदार ठहराया.
U.S. सेना ने जमीन और समुद्र से चलने वाले फाइटर एयरक्राफ्ट, ड्रोन और नौसैनिक जहाजों से सटीक निशाना लगाने वाले हथियारों (precision munitions) का इस्तेमाल करके ईरान के लगभग 140 सैन्य ठिकानों पर हमला किया. इन ठिकानों में ईरान की मिसाइल और ड्रोन साइटें, नौसैनिक क्षमताएं, गोला-बारूद रखने की जगहें, कम्युनिकेशन नेटवर्क और तटीय निगरानी केंद्र शामिल थे.
जानकारी के अनुसार, इस हफ्ते तीन रातों तक चले हमलों के दौरान, CENTCOM ने कमांडर-इन-चीफ के निर्देश पर 300 से अधिक ठिकानों पर हमला किया. इसका मकसद ईरान की उस क्षमता को कम करना था जिससे वह जलडमरूमध्य से गुजरने वाले आम नागरिकों (नाविकों) और कमर्शियल जहाजों पर आसानी से हमला कर सकता था.
जानकारी के अनुसार, मई की शुरुआत से, अमेरिकी सेना ने होर्मुज से 800 से ज्यादा कमर्शियल जहाजों और 40 करोड़ (400 मिलियन) बैरल कच्चे तेल के सुरक्षित आवागमन में मदद की है.
अमेरिकी हमले के बाद ईरान का पलटवार
वहीं, ईरान ने अमेरिकी हमलों पर पलटवार करते हुए खाड़ी देशों को फिर से निशाना बनाया है. कुवैत की सेना ने कहा कि वह आने वाली गोलाबारी को रोक रही है, जबकि संयुक्त अरब अमीरात ने रविवार को नागरिकों को आने वाली मिसाइल और ड्रोन हमले की चेतावनी दी है. वहीं, कतर में भी विस्फोटों की आवाज सुनी गई.
विस्फोटों के तुरंत बाद कतर में मिसाइल अलर्ट जारी किया गया. कतर की सेना ने एक बयान में कहा कि उसने ईरान की ओर से आ रही मिसाइलों को रोक दिया. इसी बीच, फारस की खाड़ी में स्थित एक द्वीप राज्य बहरीन में मिसाइल अलर्ट जारी किया गया, जहां अमेरिकी नौसेना का 5वां बेड़ा स्थित है.
US Iran War: महासंग्राम की शुरुआत! अमेरिका ने फिर किया ईरान पर जबरदस्त हमला
News Source: PTI
