Home अंतरराष्ट्रीय कनाडा के टोरंटो में शूटिंग में दो लोगों की मौत, 6 घायल; स्ट्रीट फेस्टीवल के दौरान हुआ हमला

कनाडा के टोरंटो में शूटिंग में दो लोगों की मौत, 6 घायल; स्ट्रीट फेस्टीवल के दौरान हुआ हमला

by Neha Singh 12 July 2026, 9:58 AM IST (Updated 12 July 2026, 9:59 AM IST)
12 July 2026, 9:58 AM IST (Updated 12 July 2026, 9:59 AM IST)
Toronto Shooting

Toronto Shooting: शनिवार को कनाडा के टोरंटो शहर में आयोजित सबसे बड़े लैटिन स्ट्रीट फेस्टिवल में अचानक फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई. शूटिंग में दो लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए. इसके बाद पुलिस ने एक एक्टिव शूटर के बारे में चेतावनी दी, लेकिन बाद में कहा कि घटनास्थल सुरक्षित है. टोरंटो पुलिस की स्पोक्सपर्सन शैनन ईम्स ने कहा कि सेंट क्लेयर एवेन्यू वेस्ट और अर्लिंग्टन एवेन्यू के पास हुई शूटिंग में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य को गोली लगी है, जहां साल्सा ऑन सेंट क्लेयर फेस्टिवल चल रहा था.

लोगों में अफरा-तफरी

ऑफिसर्स ने लोगों से उस इलाके से दूर रहने को कहा. पुलिस ने बाद में कहा कि घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया गया है, लेकिन चेतावनी दी है कि संदिग्धों को पकड़ा नहीं गया है, इसलिए सावधान रहें. शुरुआती जांच में यह दो गुटों के बीच गोलीबारी का मामला लगता है. वैलेरी रोड्रिगेज ने कहा कि वह शनिवार रात एक रेस्टोरेंट के पास बैठी थीं, जब उन्होंने लोगों को चिल्लाते और भागते देखा. उन्होंने कहा “बहुत सारे लोगों ने… हमें फर्श पर लेटने के लिए कहा. हम डर गए क्योंकि हमें ठीक से पता नहीं था कि क्या हो रहा है.”

पुलिसबल तैनात

फेस्टिवल के पास के इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद रही. एक वेंडर, पैट्सी गुटिरेज ने कहा कि वह कस्टमर्स को सर्व कर रही थीं. जब उन्होंने लोगों की भीड़ को भागते हुए देखा. उन्होंने कहा “सब लोग घबरा गए और फिर हमने सर्व करना बंद कर दिया. मुझे नहीं लगता कि इस तरह के इवेंट्स में ऐसा होना चाहिए.” ओंटारियो के प्रीमियर डग फोर्ड ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, मैं साल्सा ऑन सेंट क्लेयर फेस्टिवल में हुई बेमतलब की हिंसा से बहुत दुखी हूं, जिसमें दो लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए. मेरी संवेदनाएं पीड़ितों, उनके परिवारों और हर उस व्यक्ति के साथ हैं जो इससे प्रभावित हुआ है.

टोरंटो में सड़कों पर होते हैं उत्सव

टोरंटो, कनाडा का सबसे बड़ा शहर है, जो नॉर्थ अमेरिका के सबसे सुरक्षित शहरों में से एक माना जाता है. यहां जानलेवा शूटिंग जैसी घटनाएं काफी कम होती हैं. टोरंटो में स्ट्रीट फेस्टिवल सड़कों पर आयोजित होने वाले बड़े कार्यक्रिम होते हैं, जहां सड़कें गाड़ियों के ट्रैफिक के लिए बंद रहती हैं और पैदल चलने वालों, कल्चरल इवेंट्स, लाइव म्यूज़िक, आर्ट एग्ज़िबिशन और कई तरह के खाने के लिए खुली रहती हैं. कनाडा का शहर टोरंटो अपनी कल्चरल डाइवर्सिटी के लिए दुनिया भर में मशहूर है, इसलिए यहाँ पूरे साल कई बड़े और अनोखे स्ट्रीट फेस्टिवल होते हैं.

वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, मृतकों में दो आंध्र प्रदेश के निवासी

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?