Home Latest News & Updates 12 साल पूरे होने पर मेलोनी ने खास अंदाज में पीएम मोदी को दी बधाई, इस मुलाकात को याद किया

12 साल पूरे होने पर मेलोनी ने खास अंदाज में पीएम मोदी को दी बधाई, इस मुलाकात को याद किया

by Neha Singh 10 June 2026, 3:37 PM IST
10 June 2026, 3:37 PM IST
Meloni Wished Modi

Meloni Wished Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को 12 साल हो गए हैं और इसी के साथ उन्होंने आज इतिहास रच दिया है. 10 जून को उन्होंने देश के सबसे लंबे समय तक चुने गए प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाया. इसी के साथ पीएम मोदी ने जवाहरलाल नेहरू के चुने हुए प्रधानमंत्री के तौर पर लगातार 4,398 दिनों तक सत्ता में रहने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. आज दुनियाभर से प्रधानमंत्री मोदी को बधाइयां मिल रही हैं. इटली की पीएम मेलोनी ने भी इस उपलब्धि पर उन्हें खास मैसेज भेजा है और अपनी इटली की मुलाकात को याद किया है.

मेलोनी ने इटली की मुलाकात को याद किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई, जो आज भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बन गए हैं. हाल के हफ्तों में रोम में फिर से मिलना और साथ मिलकर एक स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप शुरू करना खुशी की बात है, जो हमारे देशों और हमारे लोगों के लिए नए मौके बनाने के लिए भविष्य की ओर देखती है.

इन वैश्विक नेताओं ने भी दी बधाई

इसी के साथ इजरायली राजदूत रुवेन अजार ने भी पीएम मोदी को बधाई देते हुए लिखा ” भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने के लिए नरेंद्र मोदी को बधाई! अपने दोस्त पीएम नेतन्याहू की तरह, जो इजराइल के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे हैं, आपने भी कई बड़े सुधारों के जरिए भारतीय अर्थव्यवस्था को बदला है और देश को सफलता के रास्ते पर आगे बढ़ाया है!”

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने लिखा “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक चुने गए प्रधानमंत्री बनने पर बधाई. यह उपलब्धि उनकी दशकों की समर्पित पब्लिक सर्विस और लीडरशिप का एक मजबूत सबूत है! उन्हें शुभकामनाएं!”

केन्या के प्रेसिडेंट विलियम समोई रूटो ने पीएम मोदी की इस उपलब्धि पर बधाई दी. उन्होंने कहा, “यह दुनिया की सबसे बड़ी डेमोक्रेसी में लगातार तीन बार भारत के लोगों द्वारा आपकी लीडरशिप पर दिखाए गए भरोसे और विश्वास को दिखाता है। एक साधारण शुरुआत से इस पद तक का आपका सफर डेडिकेशन, लगन और पब्लिक सर्विस का सबूत है।”

4,399 दिनों का कार्यकाल पूरा

पीएम मोदी के कार्यकाल को 4,399 दिन हो गए हैं. उन्होंने पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 1947 से 1952 तक नेहरू एक अंतरिम सरकार के मुखिया थे, क्योंकि 1952 तक चुनाव नहीं हुए थे. इसके बाद से नेहरू ने 4,398 दिनों का कार्यकाल पूरा किया था. पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का कार्यकाल 14 साल का था, जो पीएम मोदी से ज्यादा था, लेकिन उनका प्रधानमंत्री पद लगातार नहीं रहा. 26 मई, 2014 को, मोदी ने भारी जीत के साथ भारत के प्रधानमंत्री का पद संभाला. दोबारा चुने जाने के बाद, उनका दूसरा कार्यकाल 30 मई, 2019 को शुरू हुआ. उनका लगातार तीसरा कार्यकाल 9 जून, 2024 को शुरू हुआ. पीएम मोदी की इस उपलब्धि पर उन्हें ढ़ेर सारी बधाइयां मिल रही हैं.

PM मोदी के ऊपर बधाइयों की बौछार, सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने रहने पर इन नेताओं ने दी शुभकामनाएं

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?