Home Latest News & Updates यूक्रेन हमले के जवाब में रूस ने किया तांडव, कीव समेत 10 इलाकों में मचाई तबाही, रातभर बरसाई मिसाइलें

यूक्रेन हमले के जवाब में रूस ने किया तांडव, कीव समेत 10 इलाकों में मचाई तबाही, रातभर बरसाई मिसाइलें

by Neha Singh 22 September 2026, 9:12 AM IST (Updated 24 September 2026, 12:28 PM IST)
22 September 2026, 9:12 AM IST (Updated 24 September 2026, 12:28 PM IST)
Russia Attack Kyiv

Russia Attack Kyiv: रूस ने यूक्रेन के ड्रोन हमले के जवाब मिसाइलें बरसाकर दिया है. यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की ने सोमवार को आरोप लगाया कि रूसी सेना ने कल शाम और पूरी रात यूक्रेन के दस इलाकों पर हमला किया, जिसमें खार्किव इलाके में ड्रोन हमले में आठ लोग घायल हो गए और एक महिला की मौत हो गई. यह हमला ऐसे समय पर हुआ है, जब मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमिर जेलेंसेकी न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के लिए बैठक करने वाले हैं.

10 इलाकों को रूस ने किया टारगेट

एक्स पर एक पोस्ट में, जेलेंस्की ने कहा, “कल शाम जापोरिज्जिया पर रूस का एक खतरनाक, जानबूझकर किया गया हमला शुरू हुआ. नौ मंजिला रिहायशी इमारतें, एक यूनिवर्सिटी की जगह, एक शॉपिंग मॉल और एक बॉयलर हाउस को नुकसान पहुंचा. अभी तक, पांच लोगों के घायल होने की खबर है और कुछ लोगों को निकाला गया है. खार्किव इलाके के लोजोवा में, एक महिला की ड्रोन हमले में मौत हो गई. उसके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं. तीन और लोग घायल हो गए। कुल मिलाकर, रूसियों ने शाम और पूरी रात हमारे 10 इलाकों पर हमला किया.”

दबाव के साथ डिप्लोमेसी भी जरूरी

जेलेंस्की ने कहा, “रूस अपनी लड़ाई बढ़ाने से पीछे नहीं हट रहा है और कई संकेत दे रहा है कि वह युद्ध को बढ़ाने के लिए तैयार है. यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकि इस युद्ध से दुनिया की स्थिरता पहले ही खत्म हो चुकी है. हमें इस युद्ध को खत्म करने के लिए हमलावर पर दबाव बनाते रहना चाहिए. हर जवाब और हर लंबी दूरी की रोक उस दबाव का हिस्सा है जो असल में काम कर रहा है, और दुनिया इसे महसूस कर सकती है. लेकिन डिप्लोमेसी को साथ-साथ काम करना चाहिए. UN जनरल असेंबली में, हम चर्चा करेंगे कि हम मिलकर कोशिश करके शांति कैसे पा सकते हैं. यह मुख्य काम है जिस पर सभी नेताओं को काम करना चाहिए. मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करता हूं जो मदद कर रहे हैं.”

यूक्रेन ने 1000 ड्रोन ने निशाना बनाया

इससे पहले रविवार को यूक्रेन ने मॉस्को और आसपास के इलाकों की ओर 1,000 से ज़्यादा ड्रोन लॉन्च किए. रूसी अधिकारियों ने कहा कि हमलों में कम से कम दो लोग मारे गए और एक बड़ी तेल रिफाइनरी को नुकसान पहुंचा. मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने आरोप लगाया कि ये हमले रूस के स्टेट ड्यूमा चुनावों में रुकावट डालने के लिए प्लान किए गए थे. यह हमला रूस पर यूक्रेन का अब तक का सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है.

बता दें, ट्रंप ने सोमवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “बड़ी संख्या में (रूसी) डीजल रिफाइनरियों को उड़ा दिया गया है और वे कम से कम कुछ समय के लिए काम नहीं कर सकती हैं.” इस महीने की शुरुआत में, ट्रंप ने जेलेंस्की से रिफाइनरी हमलों को रोकने की अपील की और कहा कि इन हमलों से दुनिया भर में कमी हो रही है और कीमतें बढ़ रही हैं.

ताबड़तोड़ हमलों के बीच शांति की उम्मीद! ट्रंप से मिलेंगे जेलेंस्की, कहा- मीटिंग बहुत कुछ बदल सकती…

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?