Home Top News मर कर भी काल बन रहे कोरियाई सैनिकों के शव, यूक्रेन फोर्सेज में दहशत का माहौल; पढ़ें पूरी रिपोर्ट

मर कर भी काल बन रहे कोरियाई सैनिकों के शव, यूक्रेन फोर्सेज में दहशत का माहौल; पढ़ें पूरी रिपोर्ट

by Divyansh Sharma 14 January 2025, 6:57 PM IST (Updated 15 January 2025, 11:08 AM IST)
14 January 2025, 6:57 PM IST (Updated 15 January 2025, 11:08 AM IST)

Russia-Ukraine War: स्पेशल ऑपरेशन फोर्सेज ऑफ यूक्रेन की ओर से जारी एक वीडियो में नॉर्थ कोरियाई सैनिकों के आत्म-विस्फोट और आत्महत्या के बारे में बताया गया.

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के सैनिकों ने कुर्स्क रीजन में 17 नॉर्थ कोरियाई सैनिकों को मार गिराया. इसके बाद जैसे ही यूक्रेन के सैनिक शवों की तलाशी लेने पहुंचे, जिंदा बचे एक सैनिक ने अपने सुप्रीम लीडर किम जोंग उन का नाम चिल्लाया और खुद को ग्रेनेड से उड़ा लिया. हालांकि, इस हमले में यूक्रेन के सैनिक जिंदा बच गए. ऐसे में दावा किया जा रहा है कि नॉर्थ कोरिया के तानाशाह ने अपने सैनिकों निर्देश दिया है कि मर जाना, लेकिन जिंदा मत पकड़े जाना.

11 हजार सैनिकों के होने का दावा

स्पेशल ऑपरेशन फोर्सेज ऑफ यूक्रेन की ओर से जारी एक वीडियो में इस तरह के हमलों की जानकारी दी है. रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग से मिले सबूतों और खुफिया रिपोर्टों के आधार पर न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि रूस की तरफ से लड़ रहे नॉर्थ कोरियाई सैनिक इस युद्ध में जिंदा पकड़े जाने से बचने के लिए आत्म-विस्फोट और आत्महत्याओं का सहारा ले रहे हैं.

रॉयटर्स ने एक पूर्व नॉर्थ कोरियाई सैनिक (अब साउथ कोरिया में रह रहा) के हवाले से बताया कि आत्म-विस्फोट और आत्महत्याएं, यही उत्तर कोरिया की सच्चाई है. बताया जा रहा है कि नॉर्थ कोरियाई सैनिकों का ब्रेन वॉश इस कदर किया गया है कि वह अपने तानाशाह यानी किम जोंग उन अपनी जान तक दे सकते हैं. बता दें कि यूक्रेनी और पश्चिमी देशों ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि यूक्रेन के खिलाफ किम जोंग उन ने रूस की ओर से लड़ने के लिए करीब 11 हजार सैनिकों को तैनात किया है.

यह भी पढ़ें: सीमा पर फेंसिंग लगाने से क्यों भड़का बांग्लादेश, जानें क्या है पर्दे के पीछे की पूरी कहानी

मारे गए 3 हजार से ज्यादा सैनिक

यह सैनिक काफी ज्यादा खूंखार है. बता दें कि इन्हीं सैनिकों ने रूस के पश्चिमी कुर्स्क रीजन को आजाद कराने के लिए यूक्रेनी सैनिकों को कुचल रहे हैं. कुर्स्क रीजन में पिछले साल यूक्रेनी सैनिकों ने कब्जा कर लिया था. यूक्रेन का दावा है कि अभी तक 3 हजार से ज्यादा सैनिक भी मारे गए हैं या घायल हुए हैं. इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने सैनिकों की तैनाती को फर्जी बताया है.

वहीं, यूक्रेन के सैनिकों ने इस सप्ताह दो पकड़े गए नॉर्थ कोरियाई सैनिकों के वीडियो जारी कर इस दावे की पुष्टि की है. यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि पकड़े गए एक सैनिक ने यूक्रेन में रहने की इच्छा जताई है. वही, दूसरे सैनिक ने उत्तर कोरिया लौटने की इच्छा जताई है. अब ऐसे में यह युद्ध धीरे-धीरे निर्णायक स्थिति में पहुंच रहा है और कथित तौर पर नॉर्थ कोरियाई सैनिकों इस युद्ध में कितना प्रभाव डालेंगे, यह देखना भी अहम होगा.

यह भी पढ़ें: भारत से मालदीव की बढ़ती नजदीकियां चीन को नहीं आ रहा है रास, रातों-रात कर दिया बड़ा कांड

Follow Us On: Facebook | X | LinkedIn | YouTube Instagram

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?