Destinations for Solo Travel: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी को कभी न कभी ऐसा लगता है कि बस कुछ टाइम के लिए सबसे दूर कहीं निकल जाए. बिना किसी प्लानिंग, बिना किसी जिम्मेदारी और बिना किसी की पसंद-नापसंद की चिंता किए सिर्फ अपने मन की करे. यही वजह है कि पिछले कुछ सालों में सोलो ट्रैवल यानी अकेले घूमने का ट्रेंड काफी ज्यादा बढ़ा है. वैसे, सोलो ट्रिप सिर्फ घूमने का नाम नहीं है, बल्कि ये खुद को जानने, नए लोगों से मिलने, नए एक्सपीरियंस बनाने और लाइफ को नए तरीके से देखने का मौका भी देती है. वहीं, अगर आपके पास लंबी छुट्टियां नहीं हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. 3 से 4 दिन की छुट्टियों में आप अकेले घूमकर खुद के साथ अच्छा टाइम बिता सकते हैं. वैसे भी जब आप ग्रुप में घूमने की प्लानिंग करते हैं, तो कोई ना कोई छुट्टी या पैसों की प्रोब्लम बताकर, सब चौपट कर देता है. तब सोलो ट्रेवल करना ही सबसे बढ़िया ऑप्शन है. ऐसे में अगर आप पहली बार अकेले घूमने की सोच रहे हैं या किसी नई डेस्टिनेशन की तलाश में हैं, तो दुनिया की ये 10 जगहें आपके लिए सबसे बढ़िया रहेंगी.

न्यूयॉर्क सिटी
अगर सोलो ट्रैवल की बात हो और न्यूयॉर्क का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. ये शहर कभी नहीं सोता. शायद इसी वजह से लोगों को यहां पर अकेलापन भी महसूस नहीं होता. टाइम्स स्क्वायर की चमक-धमक, ब्रॉडवे के शानदार शो, सेंट्रल पार्क की खूबसूरत हरियाली और फिफ्थ एवेन्यू की रौनक आपको ट्रिप पर हर टाइम बिजी रखती है. वहीं, अगर आपको फोटोग्राफी का शौक है, तो यहां हर गली एक शानदार फ्रेम देती है. इसके अलावा फूडी लोगों के लिए दुनिया के लगभग हर देश का खाना यहां बहुत ही आसानी से मिल जाता है. सबसे अच्छी बात ये है कि न्यूयॉर्क का सबवे नेटवर्क इतना स्ट्रॉन्ग है कि आप बिना टैक्सी के भी पूरा शहर घूम सकते हैं. यानी न्यूयॉर्क सिटी में आपको बढ़िया व्यू, अच्छा खाना, अच्छी कनेक्टिविटी, सब मिलेगा.
क्यूबेक सिटी
कनाडा का ये खूबसूरत शहर किसी यूरोपियन पोस्टकार्ड जैसा प्यारा दिखता है. पत्थरों से बनी सड़कें, पुराने किले, रंग-बिरंगे खूबसूरत घर और वहां की शांत गलियां क्यूबेक सिटी आने वाले हर टूरिस्ट को अपनी तरफ खींच लेती हैं. ऐसे में अगर आपको भीड़भाड़ से दूर कंफर्टेबल छुट्टियां बिताना पसंद हैं तो, ये जगह आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है. यहां का कैफे कल्चर भी बहुत शानदार है. सुबह कॉफी के साथ बैठकर आसपास का बढ़िया नजारा देखना किसी थेरेपी से कम नहीं लगता. आप यहां आकर डफरिन टेरेस, फ्यूनिक्युलर, ओल्ड क्यूबेक, मोंटमोरेंस फॉल्स और क्वार्टियर पेटिट चैम्पलेन जैसी जगह जरूर जाएं.
ब्लू लैगून से लेकर शांत मंदिरों तक, ये हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत और Peaceful Destinations
लंदन
हिस्ट्री, आर्ट, फैशन और मॉर्डनिटी का शानदार कॉम्बिनेशन देखने के लिए लंदन से बेहतरीन जगह शायद ही कोई हो. बिग बेन, बकिंघम पैलेस, टॉवर ब्रिज, लंदन आई और ब्रिटिश म्यूजियम जैसी जगहें दुनिया भर के टूरिस्ट्स को अपनी तरफ अट्रैक्ट करती हैं. इसके अलावा अगर आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें किताबें पढ़ना पसंद है तो, यहां कई शानदार बुक मार्केट भी हैं. यही वजह है कि अकेले घूमने वालों के लिए लंदन शहर काफी खास है. ये इसलिए भी खास है क्योंकि यहां के लोग काफी हेल्पफुल नेचर के हैं. इंग्लिश लैंग्वेज होने की वजह से यहां घूमना और भी आसान हो जाता है.
सैन डिएगो
अगर आप नेचर लवर हैं और एडवेंचर भी पसंद करते हैं, तो अमेरिका का सैन डिएगो आपकी सोलो ट्रिप लिस्ट में जरूर होना चाहिए. यहां स्नॉर्कलिंग, सर्फिंग, कयाकिंग और समंदर किनारे साइकिलिंग जैसी कई एक्टिविटी का मजा लिया जा सकता है. टॉरे पाइन स्टेट रिजर्व में ट्रेकिंग करना और शाम को बीच पर खूबसूरत सनसेट देखना किसी की भी लाइफ का सबसे खूबसूरत एक्सपीरियंस बन सकता है. सबसे अच्छी बात ये कि यहां का मौसम साल भर अच्छा रहता है. इसके अलावा ये शहर अपनी अलग क्राफ्ट बीयर के लिए भी फेमस है.

नैशविले
अमेरिका का नैशविले ‘म्यूजिक सिटी’ के नाम से दुनियाभर में मशहूर है. यहां लगभग हर शाम लाइव म्यूजिक सुनने को मिल जाता है. ऐसे में अगर आप अकेले हैं तो भी यहां बोर नहीं होंगे. इसके अलावा यहां के छोटे-छोटे कैफे और बार में लोग खुद ही आसानी से बातचीत शुरू कर देते हैं. यहां लोकल फूड और कंट्री म्यूजिक का कॉम्बिनेशन आपकी ट्रिप को हमेशा के लिए यादगार बना देगा.
पोर्टलैंड
अगर आपकी छुट्टियों का मतलब पीस, साफ-सुथरा समंदर और ताजी हवा है, तो पोर्टलैंड आपके लिए ही है. ये छोटा-सा शहर अपने लाइटहाउस, सी-फूड और खूबसूरत बंदरगाह के लिए जाना जाता है. यहां पर लोकल आर्ट गैलरी, हैंडमेड प्रोडक्ट्स और छोटे-छोटे बुटीक शॉप्स भी काफी फेमस हैं. इसके अलावा अगर आपको किताब पढ़ना पसंद है तो किसी कैफे में बैठकर घंटों टाइम बिताना यहां बहुत ही आम बात है. साथ ही ये शहर अपने टेस्टी सी-फूड के लिए भी टूरिस्टों को पसंद है. यहां का ‘पोर्टलैंड हेड लाइट’ अमेरिका के सबसे पुराने लाइटहाउस में से एक है. 19वीं सदी की सड़कें, पुरानी बिल्डिंग्स और सड़क किनारे बनी छोटी-छोटी दुकाने लोगों का खूब अट्रैक्ट करती हैं.
जुलाई की गर्मी से चाहिए राहत? घूम आएं भारत के ये 10 Cool Places, जहां तापमान रहता है 25°C से कम
बार्सिलोना
स्पेन का ये खूबसूरत शहर सोलो ट्रैवलर्स की पहली पसंद बनता माना जाता है. गोथिक क्वार्टर की पुरानी गलियां, फेमस सग्रादा फमीलिया चर्च, पार्क गुएल और बार्सिलोना बीच इस शहर की सबसे पॉपुलर जगहों में शामिल हैं. इसके अलावा यहां का टापस कल्चर भी काफी ज्यादा खास है. वैसे, ये कोई डिश नहीं है, बल्कि इसमें छोटी-छोटी प्लेटों में स्नैक्स परोसे जाते हैं. लोकल खाने और ड्रिंक्स का मजा लेते हुए नए लोगों से दोस्ती करना यहां पर काफी ईजी है. वहीं, अगर आपको स्ट्रीट म्यूजिक पसंद है, तो यहां हर गली में आर्टिस्ट परफॉर्म करते नजर आ जाएंगे. यानी अगर आप हिस्ट्री लवर हैं और मॉर्डन लाइफ को भी एंजॉय करना चाहते हैं, तो बार्सिलोना जा सकते हैं.
सांता फे
अमेरिका का सांता फे उन लोगों के लिए है जो भीड़ से दूर रहकर खुद के साथ अच्छा टाइम बिताना चाहते हैं. ये शहर अपनी आर्ट गैलरी, स्पा, मेडिटेशन सेंटर और खूबसूरत पहाड़ियों के लिए दुनियाभर में फेमस है. यहां ट्रेकिंग करने के बाद लोकल कैफे में बैठकर न्यू मैक्सिकन फूड का स्वाद लेना टूरिस्ट्स के लिए बढ़िया एक्सपीरियंस बन जाता है. यहां का एडोब आर्किटेक्चर टूरिस्ट्स को काफी पसंद आता है. यहां ‘सांता फे प्लाज़ा’ और ‘कैनियन रोड’ पर कई आर्ट गैलरीज हैं. ऐसे में अगर आप आर्ट लवर हैं, तो अमेरिका का ये शहर आपकी ट्रेवल लिस्ट में जरूर होना चाहिए.

वैंकूवर
कनाडा का वैंकूवर उन शहरों में शामिल है जहां मॉर्डन लाइफ और नेचर साथ-साथ नजर चलते हैं. स्टेनली पार्क में साइकिलिंग, ग्राउस माउंटेन पर एडवेंचर, गैस्टाउन की पुरानी गलियां और समंदर किनारे लंबी वॉक यहां की सबसे बड़ी पहचान हैं. ये शहर बहुत क्लीन और सेफ भी है. अगर आपको फोटोग्राफी पसंद है तो यहां हर जगह शानदार तस्वीरें क्लिक की जा सकती हैं.
प्यूर्टो रिको
अगर आप कम टाइम में बीच वेकेशन का मज़ा लेना चाहते हैं तो प्यूर्टो रिको शानदार ऑप्शन है. यहां कलरफुल गलियां, कैरेबियन बीच, स्ट्रीट आर्ट, लोकल म्यूजिक और डांस आपकी छुट्टियों को खास बना देंगे. बायोल्यूमिनसेंट बे यानी रात में चमकने वाला समंदर इस शहर का सबसे बड़ा अट्रैक्शन है. इसके अलावा जंगल सफारी, मैंग्रोव फॉरेस्ट और वॉटर स्पोर्ट्स भी यहां आने वाले लोगों को खूब पसंद आते हैं.
काम की टिप्स
अगर आप पहली बार सोलो ट्रिप करने जा रहे हैं तो, कुछ बातों को ध्यान में जरूर रखें.
होटल और फ्लाइट पहले से बुक करें.
परिवार या दोस्तों को अपनी पूरी ट्रैवल डिटेल जरूर दें.
रात में सुनसान जगहों पर अकेले जाने से बचें.
मोबाइल में ऑफलाइन मैप डाउनलोड रखें.
जरूरी दवाइयां और पावर बैंक साथ रखें.
कैश के साथ डिजिटल पेमेंट का ऑप्शन भी रखें.
लोकल लोगों और उनके कल्चर का सम्मान करें.
ज्यादा सामान ले जाने से बचें. हल्का बैग आपकी जर्नी को ईजी बनाता है.
अपना ट्रैवल इंश्योरेंस जरूर करवाएं, खासकर इंटरनेशनल ट्रिप के लिए.

सोलो ट्रैवल की खासियत
अकेले घूमने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि आपको किसी और के हिसाब से प्लान नहीं बनाना पड़ता. जब चाहें उठिए, जहां मन करे जाइए, जितनी देर चाहें किसी जगह रुकिए. ये आजादी आपको कॉन्फिडेंस भी देती है और नई सिचुएशन्स का सामना करना भी सिखाती है. वहीं, सोलो ट्रिप में कई लोग नई दोस्ती करते हैं, नए कल्चर को करीब से समझते हैं और अपनी पसंद-नापसंद को बेहतर तरीके से जान पाते हैं. यही वजह है कि एक बार सोलो ट्रैवल करने वाले लोग बार-बार अकेले घूमने निकलना पसंद करते हैं.
आपके लिए बेस्ट जगह?
अगर आपको शहरों की रौनक पसंद है तो न्यूयॉर्क और लंदन चाना अच्छा रहेगा. वहीं, अगर समंदर और बीच आपका मूड फ्रेश करते हैं तो सैन डिएगो और प्यूर्टो रिको बेहतरीन ऑप्शन है. इसके अलावा हिस्ट्री और कल्चर पसंद है तो क्यूबेक सिटी और बार्सिलोना जाएं. साथ ही शांति और नेचर की तलाश है तो सांता फे, पोर्टलैंड और वैंकूवर आपके लिए अच्छी जगह हैं. वैसे भी, हर ट्रिप सिर्फ नई जगह देखने के लिए नहीं होती. कुछ ट्रिप ऐसी भी होती हैं जो हमें खुद से मिलवाती हैं. इसलिए अगली बार जब टाइम मिले, तो सिर्फ छुट्टी मत मनाइए. अपना बैग पैक कीजिए, टिकट बुक कीजिए और अकेले निकल पड़िए एक ऐसे सफर पर, जो शायद आपकी लाइफ का सबसे खूबसूरत एक्सपीरियंस बन जाए.
