Home लाइफस्टाइल दुल्हनें नहीं चाहतीं पुराना मेकअप! लाल लिपस्टिक से ग्रीन आईशैडो तक, बदला शादी का फैशन

दुल्हनें नहीं चाहतीं पुराना मेकअप! लाल लिपस्टिक से ग्रीन आईशैडो तक, बदला शादी का फैशन

by Preeti Pal 15 October 2026, 3:56 PM IST
15 October 2026, 3:56 PM IST
अब दुल्हनें नहीं चाहतीं पुराना मेकअप! लाल लिपस्टिक से ग्रीन आईशैडो तक, बदला शादी का फैशन

Bridal Makeup Trends: शादी का दिन हर लड़की के लिए बहुत खास होता है. खूबसूरत लहंगा, शानदार जूलरी और परफेक्ट मेकअप के साथ हर दुल्हन सबसे अलग दिखना चाहती है. लेकिन अब दुल्हनों की पसंद तेजी से बदल रही है. पहले जहां शादी में भारी फाउंडेशन, मोटी आईलैशेज, शाइनी आईशैडो और लाल लिपस्टिक को जरूरी माना जाता था, वहीं आज की दुल्हनें इन पुराने रूल्स को पीछे छोड़ रही हैं. अब ब्राइडल मेकअप का मतलब सिर्फ गोरा दिखना या चेहरे पर ढेर सारा मेकअप लगाना नहीं है. नई जेनरेशन की दुल्हनें अपने नेचुरल लुक के साथ खूबसूरत दिखना चाहती हैं.

नेचुरल लुक का ट्रेंड

पहले शादी के दिन दुल्हनों को उनकी असली स्किन टोन से हल्का दिखाने की कोशिश की जाती थी. इसके लिए हैवी कंटूरिंग, ग्लिटर आईशैडो और बड़ी नकली पलकों का इस्तेमाल होता था. लेकिन अब दुल्हनें ऐसा मेकअप पसंद कर रही हैं, जिसमें उनका चेहरा बिल्कुल बदला हुआ न लगे. वैसे भी, नेचुरल मेकअप का मतलब फीका लुक नहीं है. हल्का फाउंडेशन, सॉफ्ट ब्लश और खूबसूरत आई मेकअप भी दुल्हन को शानदार लुक दे सकते हैं.

शाइनी स्टोन का क्रेज

आज की दुल्हनें सिर्फ पिंक और गोल्डन आईशैडो तक नहीं रहना चाहतीं. यही वजह है कि अब आंखों के आसपास छोटे क्रिस्टल, शाइनी स्टोन और अलग-अलग रंगों के आईशैडो का ट्रेंड बढ़ रहा है. खासकर मेहंदी, हल्दी, संगीत और रिसेप्शन जैसे फंक्शन में दुल्हनें नए-नए एक्सपेरिमेंट्स कर रही हैं.

Sara Ali Khan के देसी लुक ने लूटी महफिल, पीच पंजाबी सूट में दिखीं बला की खूबसूरत

लहंगे के हिसाब से मेकअप

दुल्हन का मेकअप उसके पूरे लुक के साथ मैच होना चाहिए. अगर लहंगा भारी कढ़ाई वाला है और जूलरी भी हैवी है, तो सॉफ्ट मेकअप खूबसूरत लगता है. वहीं, सिंपल आउटफिट के साथ बोल्ड आईशैडो या डार्क लिपस्टिक शानदार ऑप्शन है. ऐसे में मेकअप चुनने से पहले लहंगा, जूलरी और हेयरस्टाइल फाइनल करना अच्छा रहता है.

ना करें आंख बंद करके भरोसा

आजकल दुल्हनें इंस्टाग्राम और पिंटरेस्ट से मेकअप आइडिया लेती हैं. लेकिन सेलिब्रिटी वेडिंग की तस्वीरें अक्सर एडिटेड होती हैं. शूटिंग में मेकअप को बार-बार ठीक भी किया जाता है. इसलिए किसी तस्वीर की कॉपी करने के बजाय अपनी स्किन टोन और पसंद के हिसाब से मेकअप सिलेक्ट करें.

दुल्हन वही, अंदाज अपना!

अब शादी में खूबसूरत दिखने का कोई एक फॉर्मूला नहीं है. चाहे आपको न्यूड मेकअप पसंद हो, स्मोकी आइज या क्लासिक रेड लिपस्टिक, सबसे जरूरी है कि आप अपने लुक में कंफर्टेबल फील करें. आखिर शादी आपकी है, तो मेकअप के रूल्स भी आपके ही होने चाहिए!

Karwa Chauth पर चूड़ियों से सजाएं अपने हाथ, ये 5 खूबसूरत चूड़ा सेट देखकर हर कोई करेगा तारीफ

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?