Home लाइफस्टाइल वेडिंग सीजन में Velvet का जलवा! साड़ी से शरारा तक, इन 8 स्टाइलिश लुक्स से बनें फंक्शन की जान

वेडिंग सीजन में Velvet का जलवा! साड़ी से शरारा तक, इन 8 स्टाइलिश लुक्स से बनें फंक्शन की जान

by Preeti Pal 25 November 2026, 2:36 PM IST
25 November 2026, 2:36 PM IST
वेडिंग सीजन में Velvet का जलवा! साड़ी से शरारा तक, इन 8 स्टाइलिश लुक्स से बनें फंक्शन की जान

Velvet Fashion: शादी का सीजन शुरू होते ही सबसे बड़ा सवाल होता है कि, आखिर ऐसा क्या पहनें कि हर कोई बस हमारे आउटफिट की तारीफ करता रह जाए? खासकर सर्दियों की शादियों में स्टाइल के साथ कंफर्ट का भी ध्यान रखना पड़ता है. ऐसे में वेलवेट से बेहतर ऑप्शन क्या हो सकता है! ये न सिर्फ रॉयल लुक देता है, बल्कि आपके सिंपल से आउटफिट को भी खास बना सकता है. बॉलीवुड और फैशन की दुनिया की कई हसीनाएं वेलवेट को अलग-अलग अंदाज में पहनकर नया ट्रेंड सेट कर रही हैं. सोनम कपूर से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक के लुक्स से आप भी इस वेडिंग सीजन के लिए इंस्पिरेशन ले सकती हैं.

साड़ी विद वेलवेट कोट

अगर सर्दियों में साड़ी पहनने का मन है, लेकिन ठंड परेशान करती है, तो उसके साथ लंबा वेलवेट कोट ट्राई करें. सोनम कपूर ने शिफॉन साड़ी के साथ जेड ग्रीन वेलवेट कोट पहनकर शानदार लुक दिया था. आप भी इस वेडिंग सीजन के लिए इस तरह का लुक ट्राई कर सकती हैं.

ट्रेंडी ब्लाउज

साड़ी या लहंगे के साथ हमेशा एक जैसा ब्लाउज पहनकर बोर हो गई हैं, तो कॉलर वाला वेलवेट ब्लाउज ट्राई करें. ईशा अंबानी ने पीटर पैन कॉलर और गोल्डन एम्ब्रॉयडरी वाला वेलवेट ब्लाउज पहनकर दिखाया कि छोटा सा बदलाव भी पूरे लुक को खास बना सकता है.

पटोला पहनने के 5 स्टाइलिश तरीके दे, इन हसीनाओं ने दिखाया देसी फैशन का जलवा

कॉर्सेट स्टाइल

अनन्या पांडे की ब्लैक वेलवेट साड़ी से आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं. इसमें कॉर्सेट स्टाइल ब्लाउज और कमर पर फिटिंग दी गई थी. ये स्टाइल पार्टी और रिसेप्शन के लिए शानदार ऑप्शन हो सकता है.

अलग-अलग कलर

रश्मिका मंदाना के वाइन और फॉरेस्ट ग्रीन वेलवेट अनारकली लुक भी आपको पसंद आ सकता है. इस पर गोल्डन जरी और एम्ब्रॉयडरी का काम किया गया था. दोनों रंग उनके आउटफिट को स्टाइलिश बना रहे थे.

वेलवेट कोटी

अगर आपके पास पुराना अनारकली सूट है, तो उसके ऊपर छोटी वेलवेट कोटी पहनकर नया लुक तैयार कर सकती हैं. ये स्टाइल आउटफिट में रॉयल टच एड कर देगा. हल्का मेकअप और थोड़ी सी जूलरी के साथ इस लुक को कम्पलीट कर सकती हैं.

वेडिंग सीजन में लंबे बालों से बनाएं 5 शानदार हेयरस्टाइल, हर फंक्शन में दिखेंगी सबसे अलग!

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?