Karwa Chauth 2026: करवाचौथ का त्योहार हो और सजने-संवरने की बात न हो, ऐसा कैसे हो सकता है! इस खास दिन महिलाएं अपने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए कई दिन पहले से तैयारियां शुरू कर देती हैं. साड़ी, लहंगा, मेहंदी, जूलरी और मेकअप तक हर छोटी चीज का खास ख्याल रखा जाता है. लेकिन इन सबके बीच हाथों की खूबसूरती बढ़ाने वाली चूड़ियों को कैसे भूल सकते हैं? दरअसल, खूबसूरत चूड़ा सेट आपके पूरे ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लगा सकता है. खासकर अगर आपने अपनी साड़ी या सूट चुन लिया है, लेकिन चूड़ियों को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. इस करवाचौथ आप कुछ ऐसे चूड़ा डिजाइन ट्राई कर सकती हैं, जो आपके हाथों को और खूबसूरत बना देंगे. ऐसे में आपके लिए ट्रेंडी चूड़ा डिजाइन लेकर आए हैं.

सिल्क चूड़ा सेट
अगर आप इस करवाचौथ कुछ अलग और स्टाइलिश पहनना चाहती हैं, तो सिल्क थ्रेड वाला चूड़ा सेट बढ़िया ऑप्शन है. इस तरह के चूड़े में रेशमी धागों का खूबसूरत इस्तेमाल किया जाता है. इसे साड़ी, अनारकली सूट या इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ आसानी से पहना जा सकता है. इसके साथ कुंदन की जूलरी पहनकर आप अपने लुक को और शानदार बना सकती हैं.

हैवी कंगन चूड़ा सेट
अगर आपको ज्यादा चूड़ियां पहनना पसंद नहीं है, लेकिन हाथों को रॉयल लुक देना चाहती हैं, तो हैवी कंगन वाला चूड़ा सेट ट्राई करें. इसमें बीच की चूड़ियां सिंपल रखी जाती हैं, जबकि किनारों पर बड़े और खूबसूरत कंगन लगाए जाते हैं. ये डिजाइन बनारसी साड़ी और भारी कढ़ाई वाले लहंगे के साथ बेहद खूबसूरत लगेगा.

वीकेंड रोड ट्रिप के लिए परफेक्ट हैं ये 6 Palazzo Suits, स्टाइल भी रहेगा ऑन और सफर भी होगा कंफर्टेबल
कुंदन चूड़ा सेट
करवाचौथ पर महारानी जैसा लुक चाहिए, तो कुंदन चूड़ा सेट आपके लिए शानदार ऑप्शन है. कुंदन की चमक और खूबसूरत डिजाइन हाथों को अट्रैक्टिव बनाते हैं. लाल, मैरून, हरे या गोल्डन रंग की साड़ी के साथ मैचिंग कुंदन चूड़ा सेट पहना जा सकता है. इसके साथ मैचिंग झुमके पहनकर आप अपना ट्रेडिशनल लुक पूरा कर सकती हैं.

लटकन वाला चूड़ा सेट
अगर आपको थोड़ा चुलबुला और खूबसूरत अंदाज पसंद है, तो लटकन वाला चूड़ा सेट जरूर ट्राई करें. इसमें चूड़ियों के साथ मोती या छोटे घुंघरू लगे होते हैं, जो हाथों की खूबसूरती बढ़ाते हैं. लाल साड़ी या लहंगे के साथ ये डिजाइन खास लगेगा. बाद में चाहें तो लटकन हटाकर चूड़ियां दोबारा पहन सकती हैं.

पर्ल और स्टोन चूड़ा सेट
अगर शादी के बाद आपका पहला करवाचौथ है, तो पर्ल और स्टोन वाला चूड़ा सेट खूबसूरत ऑप्शन रहेगा. इसमें मोतियों और स्टोन की बारीक कारीगरी होती है. ये डिजाइन हल्की साड़ी से लेकर हैवी लहंगे तक के साथ अच्छा लगेगा.
Sara Ali Khan के देसी लुक ने लूटी महफिल, पीच पंजाबी सूट में दिखीं बला की खूबसूरत
