Home लाइफस्टाइल Sara Ali Khan के देसी लुक ने लूटी महफिल, पीच पंजाबी सूट में दिखीं बला की खूबसूरत

Sara Ali Khan के देसी लुक ने लूटी महफिल, पीच पंजाबी सूट में दिखीं बला की खूबसूरत

by Preeti Pal 13 October 2026, 4:33 PM IST
13 October 2026, 4:33 PM IST
Sara Ali Khan के देसी लुक ने लूटी महफिल, पीच पंजाबी सूट में दिखीं इतनी खूबसूरत कि नजरें हटाना मुश्किल!

Sara Ali Khan Punjabi Suit: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान जब भी ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर आती हैं, उनका अंदाज फैंस का दिल जीत लेता है. कभी सिंपल कॉटन सूट तो कभी खूबसूरत लहंगा, सारा का देसी फैशन हमेशा लाइमलाइट में रहता है. इस बार एक्ट्रेस ने पीच कलर के पंजाबी सूट में ऐसा खूबसूरत अंदाज दिखाया है, जिसे देखकर आप भी कहेंगे कि सादगी में ही असली खूबसूरती छिपी है. सुनहरी धूप और हरे-भरे खेतों के बीच सारा का ये लुक किसी पंजाबी फिल्म के रोमांटिक सीन जैसा लग रहा है. ये कहना गलत नहीं है कि, सारा ने बिना किसी हैवी स्टाइलिंग के अपने ट्रेडिशनल लुक से सबका ध्यान खींच लिया.

सूट ने बढ़ाई खूबसूरती

सारा अली खान ने हल्के पीच रंग का पंजाबी सूट पहना है. ये रंग न तो ज्यादा चमकीला है और न ही फीका. सुनहरी धूप में इसका सॉफ्ट शेड बहुत खूबसूरत दिखाई दे रहा है. अगर आप भी किसी फैमिली फंक्शन, त्योहार या दिन की पार्टी के लिए कुछ अलग पहनना चाहती हैं, तो सारा का ये लुक आपके लिए बढ़िया फैशन इंस्पिरेशन हो सकता है.

पंजाबी तड़का

सारा के आउटफिट की सबसे खास बात इसका क्लासिक पंजाबी स्टाइल है. उन्होंने स्ट्रेट कट कुर्ते के साथ घेरदार पटियाला सलवार पहनी है. कुर्ते की फिटिंग जहां पूरे लुक को खूबसूरत बनाती है, वहीं पटियाला सलवार इसे कंफर्टेबल और स्टाइलिश बना रही है. इसके साथ हल्का दुपट्टा एक्ट्रेस की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है.

सूट के साथ Palazzo पहनने का है शौक? ये 6 डिजाइन आपके लुक में लगा देंगे चार चांद

जरी की कढ़ाई

सारा के सूट पर की गई बारीक गोल्डन जरी की कढ़ाई इसे खास बनाती है. कुर्ते की नेकलाइन, बाजुओं और किनारों पर खूबसूरत डिजाइन दिखाई दे रहे हैं. कपड़े की हल्की शाइन और गोल्डन धागों का काम पूरे आउटफिट को रॉयल टच देता है. खास बात ये है कि कढ़ाई ज्यादा भारी नहीं है, इसलिए सूट देखने में काफी एलिगेंट लग रहा है.

झुमके और चोटी

अपने देसी लुक को पूरा करने के लिए सारा ने गोल्डन झुमके और कढ़ाई वाली पंजाबी जूतियां पहनी हैं. बालों की खूबसूरत चोटी उनके ट्रेडिशनल लुक को और निखार रही है. मेकअप भी काफी हल्का रखा गया है, जिससे उनका नेचुरल ग्लो साफ नजर आ रहा है.

फेस्टिव सीजन के लिए परफेक्ट

सारा का ये अंदाज बताता है कि खूबसूरत दिखने के लिए हमेशा महंगे और भारी कपड़े पहनना जरूरी नहीं है. सही रंग, हल्की कढ़ाई और मैचिंग एक्सेसरीज से भी शानदार लुक क्रिएट किया जा सकता है. ऐसे में अगर आप फेस्टिव सीजन या शादी के किसी फंक्शन में सिंपल लेकिन क्लासी दिखना चाहती हैं, तो सारा अली खान जैसा पीच पंजाबी सूट ट्राई कर सकती हैं.

वीकेंड रोड ट्रिप के लिए परफेक्ट हैं ये 6 Palazzo Suits, स्टाइल भी रहेगा ऑन और सफर भी होगा कंफर्टेबल

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?